India Open 2022: कोरोना की चपेट में इंडिया ओपन टूर्नामेंट, श्रीकांत और पोनप्पा 7 खिलाड़ियों ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नाम वापिस लिया

खिलाड़ियों ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद नाम वापिस ले लिया है

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 11:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुख्य ड्रॉ में इन खिलाड़ियों की जगह किसी और को शामिल नहीं किया जाएगा

India Open 2022: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पर भी कोरोना महामारी का साया पड़ गया है। किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) और अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) समेत सात भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद नाम वापिस ले लिया है।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को कराए गए अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट में ये खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सात खिलाड़ियों के युगल जोड़ीदारों ने भी करीबी संपर्क में आने के कारण नाम वापिस ले लिया।

Covid-19: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना और ओमीक्रोन के ताजा हालात पर पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बातचीत


बयान में आगे कहा गया है कि मुख्य ड्रॉ में इन खिलाड़ियों की जगह किसी और को शामिल नहीं किया जाएगा। इनके विरोधियों को वॉकओवर मिल जाएगा। बीडब्ल्यूएफ ने तड़के इसका खुलासा किया, लेकिन खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए।

हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, किदाम्बी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा के अलावा रितिका राहुल ठाकेर (Ritika Rahul Thaker), त्रीशा जॉली (Treesa Jolly), मिथुन मंजूनाथ (Mithun Manjunath), सिमरन अमन सिंह (Simran Aman Singh) और खुशी गुप्ता (Khushi Gupta) कोरोना संक्रमित मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।