Get App

KKR के खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर का बताया अहम योगदान, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी किया सलाम

IPL 2024 Final: जैसे ही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती, क्रिकेट फैंस ने कोच गौतम गंभीर की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि उनकी शानदार रणनीतिक प्रतिभा टीम के मेंटर के रूप में सिर्फ एक साल में चमक गई

Edited By: Akhileshअपडेटेड May 27, 2024 पर 12:14 PM
KKR के खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर का बताया अहम योगदान, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी किया सलाम
IPL 2024 Final: KKR ने एकतरफा फाइनल में जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रविवार (26 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाते हुए भावनाओं से भरे थे। उन्होंने इसके लिए टीम के मेंटोर गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर के योगदान को अहम बताया। इसके अलावा जैसे ही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती, क्रिकेट फैंस ने कोच गौतम गंभीर की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि उनकी शानदार रणनीतिक प्रतिभा टीम के मेंटर के रूप में सिर्फ एक साल में चमक गई।

आंद्रे रसेल और हर्षित राणा के लिए आईपीएल चैम्पियन बनने के बाद अपनी भावना व्यक्त करना मुश्किल हो रहा था, उन्होंने भी नायर की प्रशंसा की। KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा फाइनल में आठ विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती।

फाइनल में दो विकेट लेने वाले हर्षित राणा ने जीत के बाद कहा, "मैं कितना खुश हूं, यह बता नहीं सकता।" अनुभवी रसेल भी अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं थे।

रसेल ने कहा, "बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह खिताब बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि हम सभी अनुशासित थे और एक लक्ष्य के लिए काम करते थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह ट्राफी हम सभी की ओर से उनके लिए एक तोहफा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें