WPL 2025 के आखिरी मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कैसी होगी पिच

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स बाहर हो चुके हैं। आज 11 मार्च को आरसीबी अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 3:30 PM
WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई के खिलाफ 11 मार्च को खेलेगी

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन फिलहाल खेला जा रहा है, वहीं अब ये लीग प्लेऑफ की तरफ बढ़ चला है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना लिए है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हांलाकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई के खिलाफ 11 मार्च को खेलेगी।

वैसे तो ये मैच RCB के लिए महज औपचारिकता है पर मुंबई इस मुकाबले को जीत कर प्वाइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी रहेगी मुंबई की पिच।

कैसी होगी पिच


बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। वहीं स्टेडियम के पिच की बात करें तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। इस पिच पर बल्लेबाज काफी बड़े-बड़े शॉट भी लगाते हैं। हालांकि, इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यहां आमतौर पर 150-160 रनों का स्कोर अच्छा माना जाता है, जिससे मैच रोमांचक हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, इस मैदान पर टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिलती है। ऐसे में MI-W और RCB-W WPL 2025 मैच में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहेगा।

कैसा होगा मुंबई का मौसम

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच के दौरान मुंबई में मौसम साफ रहने का अनुमान है वहीं बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मुंबई का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे खेल बिना किसी रुकावट के जारी रह सकेगा।

आर्किटेक्ट, पार्ट-टाइम एक्टर और शेफ...पूरी फिल्मी है वरुण चक्रवर्ती के करियर की कहानी, 33 साल की उम्र में किया डेब्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।