Get App

नीरज चोपड़ा ने रचा एक और नया इतिहास, World Athletics Championship में जीता गोल्ड

Neeraj Chopra ने फिर एक बार भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। World Athletics Championship में 88.17 मीटर जैवलीन थ्रो के साथ नीरज ने गोल्ड जीता है। वो इस चैपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। भारत की ओर से जैवलीन में तीन खिलाड़ियों ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। जहां नीरज टॉप पर रहे वहीं किशोर जेना और डीपी मनु पांचवें और छठे पायदान पर ही जगह बना पाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 7:50 AM
नीरज चोपड़ा ने रचा एक और नया इतिहास, World Athletics Championship में जीता गोल्ड
भारत के ओलंपिक गोल्ड विजेता ने वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप में भी जीता गोल्ड

Neeraj Chopra Win: भारत के गोल्डनबॉय 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में अपनी धमाकेदार जीत दर्ज करवाने के बाद नीरज चोपड़ा ने अब World Athletics Championship में भी भारत का परचम फहरा दिया है। पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने World Athletics Championship में गोल्ड जीता है। 88.17 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जैवलीन Men फाइनल में गोल्ड जीता। नीरज चोपड़ा के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ी किशोर जेना और डीपी मनु टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता सिल्वर

नीरज चोपड़ा ने सेकंड अटेंप्ट में अपना बेस्ट थ्रो किया। पहला थ्रो जहां फाउल था जबकि दूसरे थ्रो में ही 88.17 मीटर का टारगेट सेट करके गोल्ड पर मुहर लगा दी। इसके बाद उन्होंने चार और थ्रो किए जो 86.32m, 84.64m, 87.73m और 83.98m ही थे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82m के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा भारत की ओर से किशोर जेना ने 84.77 मीटर और डीपी मनु ने 84.14मीटर के थ्रो के साथ पांचवें और छठे पायदान पर जगह बनाई।

जैवलीन में सिर्फ तीन ओलंपिक खिलाड़ियों ने जीते हैं ये दो टाइटल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें