Elon Musk टेस्ला, स्पेस एक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के भी चीफ हैं। हाल ही में उन्होंने तेजी से बढ़ रहे ग्लोबल कंपनियों के इंडियन CEO की संख्या की जमकर तारीफ की है। World of Statistics ने एक लिस्ट पब्लिश की जिसमें भारतीय मूल के सीईओ सबसे ज्यादा संख्या में थे। लिस्ट में साफ-साफ दिखाई दे रहा था कि दुनिया की सबसे टॉप कंपनियां भारतीय मूल के लोगों द्वारा ही लीड की जा रही हैं।
जानिए इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल
इस लिस्ट में Alphabet हेड सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट, यू ट्यूब और Adobe के हेड्स सत्या नडेला, नील मोहन और शांतनु नारायण के भी नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अजय बांगा का नाम भी है जो हाल ही में वर्ल्ड बैंक ग्रुप के 14वें प्रेजिडेंट के रूप में नियुक्त किए गए हैं। World of Statistics ने अपनी लिस्ट में लक्ष्मण नरसिम्हन, रवि कुमार और संजय मेहरोत्रा का नाम भी जोड़ा है जो Starbucks, Cognizant और Micron Technology के चीफ हैं।
जानिए टेस्ला के हेड क्यों कर रहे तारीफ
लीना नायर फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस Chanel की ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। साथ ही इस लिस्ट में Albertsons, NetApp, और Vimeo जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल थे। Elon Musk ने बिना वक्त गवाएं एक्स पर शेयर की गई इस लिस्ट पर कमेंट किया - इंप्रेसिव! वर्तमान में Elon Musk भारत में टेस्ला की एक फैक्ट्री खोलने जा रहे हैं। उनका मकसद है कि वो इस कार को इंडिया में 24,000 डॉलर लगभग 20 लाख रुपए से भी कम की राशि में बेचें। टेस्ला कंपनी की ये इलेक्ट्रिक कार अपनी वर्तमान कीमत से 25 प्रतिशत तक सस्ती होगी।