नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक कर रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। चोपड़ा ने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वह भारत के लिए मेडल जीतने वाले दूसरे एथलीट हैं

अपडेटेड Jul 24, 2022 पर 9:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।

ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक (Javelin throw) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championships) में इतिहास रच दिया है। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में हुई चैम्पियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर फेंका भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। उन्होंने 2003 के बाद भारत को इस चैम्पियनशिप में पहला मेडल दिलाया है। इस तरह 19 वर्ष बाद भारत को टूर्नामेंट में मेडल मिला है। इससे पहले 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। रोहित यादव 10वें नंबर पर रहते हुए फाइनल में मेडल की रेस से बाहर हुए।

नीरज के तीन थ्रो फाउल रहे

पहला थ्रो- फाउल


दूसरा थ्रो- 82.39 मीटर

तीसरा थ्रो- 86.37 मीटर

चौथा थ्रो- 88.13 मीटर

पांचवा थ्रो- फाउल

छठा थ्रो- फाउल

नीरज का यह ओलिंपिक से भी बेहतर प्रदर्शन था। उन्होंने ओलिंपिक में 87.58 मीटर का जैवलिन थ्रो करते हए गोल्ड मेडल जीता था। अब चेक रिपब्लिक के जेकुब वाद्लेज तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। छठे राउंड में वह फाउल कर गए।

Monkeypox: WHO ने मंकीपॉक्स को घोषित किया 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी', अब तक 70 देशों में मिल चुके हैं मामले

एंडरसन ने 90.46 थ्रो के साथ जीता गोल्ड

एंडरसन पीटर्स ने फाइनल में शुरुआती दो थ्रो लगातार 90 मीटर से ज्यादा फेंका। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में 90.46 के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी साल दोहा डायमंड लीग में एंडरसन पीटर्स ने 93.07 मीटर का थ्रो कर दिया था। फाइनल में नीरज के अलावा दूसरे भारतीय रोहित यादव भी थे, लेकिन वह शुरुआती तीन थ्रो के बाद टॉप-8 जगह नहीं बना सके और मेडल की रेस से बाहर हो गए थे।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।