Get App

Covid-19 की दवा बनाने वाली कंपनी में Novak Djokovic की है 80% हिस्सेदारी, सीईओ ने किया खुलासा

Covid-19 वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर 9 बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित होना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 11:32 AM
Covid-19 की दवा बनाने वाली कंपनी में Novak Djokovic की है 80% हिस्सेदारी, सीईओ ने किया खुलासा
Novak Djokovic एक मेडिकल कंपनी के सह-संस्थापक हैं और उनके पास इसकी 80% शेयर हैं

पिछले कई सालों से अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टेनिस जगत पर अपना एकछत्र साम्राज्य स्थापित करने वाले विश्व के श्रेष्ठतम खिलाड़ियों में से एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित होने वाले 9 बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच को लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है। डेनिश कंपनी के सीईओ ने बुधवार को कहा कि सर्बियाई टेनिस स्टार कोविड की दवा तैयार कर रही एक बायोटेक फर्म के सह-संस्थापक और मेजोरिटी शेयरहोल्डर हैं।

क्वांटबियोरेस (QuantBioRes) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) इवान लोनकारेविक ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि वह मेरी कंपनी के संस्थापकों में से एक हैं, जिसकी स्थापना हमने जून 2020 में की थी। डेनिश व्यापार रजिस्टर में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच, क्वांटबियोरेस में 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं, जो डेनमार्क, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में लगभग 20 के कर्मचारियों को रोजगार देता है।

Gaspard Ulliel Die: मार्वल की 'मून नाइट' सीरीज के स्टार अभिनेता गैस्पर्ड उलील का स्की के दौरान निधन, 37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

लोनकारविच ने कहा कि हमारा लक्ष्य कोरोना वायरस और रेजिजटेंट बैक्टीरिया से लड़ने के लिए एक टेक्नोलॉजी विकसित करना का है और हमने कोविड को शोकेस के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सफल होते हैं, तो हम अन्य वायरस के साथ भी सफल होंगे। अधिकारी ने बताया कि क्वांटबियोरेस गर्मियों में ब्रिटेन में क्लीनिकल ट्रायल की शुरुआत करने की योजना बना रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें