Credit Cards

Paris Olympics 2024: पहले दिन ही भारत खोल सकता है खाता, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

Olympic 2024 India Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज कई भारतीय एथलीट्स अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों में शूटिंग में आज मेडल राउंड भी खेला जाएगा। जिससे भारत का खाता खुलने की संभावना जताई जा रही है। देश भर की निगाहें पदक पर टिकी हुई हैं

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Olympic, Olympic 2024 India Schedule: ओलंपिक के पहले दिन भारत कई खेलों में अपने अभियान का आगाज करेगा।

पेरिस ओलंप‍िक 2024 में भारत आज कई खेलों में हिस्सा ले रहा है। इनमें शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी शामिल हैं। पेरिस में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में पसीना बहा रहे हैं। इनमें पांच रिजर्व एथलीट भी शामिल हैं। भारत के खाते में पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल आ सकता है। आज (27 जुलाई 2204) के दिन भारतीय एथलीट्स कई खेलों में हिस्सा लेंगे।  जिसमें शूटिंग काफी अहम होगा। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में आज मेडल राउंड भी खेला जाएगा। इस मिक्स्ड टीम में संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल एक्शन में नजर आएंगे।

दरअसल, पहले 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम के क्वालिफिकेशन राउंड होंगे। क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होना है। फिर क्वालिफिकेशन राउंड में क्वालीफाई करने वाले दोपहर में 2 बजे मेडल राउंड खेले जाएंगे। आज 10 मीटर एयर राइफल के जरिए भारत की झोली में पहला मेडल आ सकता है।

ये है आज का पूरा शेड्यूल


बैडमिंटन

मेंस सिंगल ग्रुप मैच- लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) (शाम 7:10 बजे)

मेंस डबल्स ग्रुप मैच

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस) (रात 8 बजे)

वुमेंस डबल्स ग्रुप मैच

अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग और कोंग ही योंग (कोरिया) (रात 11:50 बजे)।

शूटिंग

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन- संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन, अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल (दोपहर 12:30 बजे)।

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम मेडल राउंड (क्वालिफिकेशन के हिसाब से) दोपहर 2:00 बजे से यह खेल शुरू हो जाएगा।

10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह (दोपहर 2 बजे) से खेलेंगे।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन- मनु भाकर और रिदम सांगवान (शाम 4 बजे)।

हॉकी

पूल बी मैच- भारत बनाम न्यूजीलैंड (रात 9 बजे)।

रोविंग (नौकायन)

पुरुष सिंगल स्कल्स: पंवार बलराज (दोपहर 12:30 बजे)।

टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल पहला दौर- हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन) (शाम 7:15 बजे)।

टेनिस

मेंस सिंगल पहला राउंड- एन श्रीराम बालाजी/रोहन बोपन्ना बनाम फैबियन रेबोल और एडौर्ड रोजर-वासेलिन- दोपहर 3:30 बजे।

मुक्केबाजी

महिलाओं का 54 किग्रा भार वर्ग राउंड ऑफ 32- प्रीति पवार बनाम वो थी किम अन्ह - रात 12:02am (28 जुलाई)।

2024 Paris Olympics Opening Ceremony: भगवान यीशु के अंतिम भोज के नकल वाली परफॉरमेंस ने खड़ा किया विवाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।