PhonePe के फाउंडर्स प्राइम वॉलीबॉल लीग में हुए शामिल, खरीदी मुंबई की टीम

भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान अभिजीत भट्टाचार्य जनरल मैनेजर के तौर पर मुंबई मेटियर्स (Mumbai Meteors) में शामिल होंगे। टीम लीग में आठवीं फ्रेंचाइजी है, जिसका प्राइम स्पोंसर घरेलू कार्ड नेटवर्क RuPay है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
PhonePe के फाउंडर्स राहुल चारी और समीर निगम

पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी PhonePe के फाउंडर समीर निगम (Sameer Nigam) और राहुल चारी (Rahul Chari) ने सेकंड सीजन से पहले प्राइम वॉलीबॉल लीग (Prime Volleyball League) में मुंबई फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। लीग ने 10 अक्टूबर को ये जानकारी दी है।

भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान अभिजीत भट्टाचार्य जनरल मैनेजर के तौर पर मुंबई मेटियर्स (Mumbai Meteors) में शामिल होंगे। टीम लीग में आठवीं फ्रेंचाइजी है, जिसका प्राइम स्पोंसर घरेलू कार्ड नेटवर्क RuPay है।

PhonePe के CEO निगम ने कहा, "एक रेगुलर वॉलीबॉल खिलाड़ी के रूप में, मुझे इस बात की अच्छी समझ है कि खेल कितना रोमांचकारी हो सकता है। RuPay PVL हमें इस खेल को विश्व स्तर पर प्रोफेशनल तरीके से बनाने का एक सही मौका दे रहा है। मैं इस अवसर को लेकर उत्साहित हूं।"

WhatsApp का नया फीचर्स, अगले हफ्ते से Group में 1024 लोगों को ऐड कर सकते हैं यूजर्स, जानिए डिटेल


PhonePe यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन में लीडिंग ब्रांड है। इसका मासिक वॉल्यूम का लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी बिल पेमेंट और ट्रैवल बुकिंग की सुविधा के अलावा बीमा और म्यूचुअल फंड समेत अपने प्लेटफॉर्म पर फाइनेंशियल सर्विस भी देती है।

लीग के पहले और उद्घाटन सत्र में 24 गेम देखे गए और सीजन 2 में Sony Sports नेटवर्क पर 31 गेम देखने को मिले, जो अभी भी इसका होस्ट ब्रॉडकास्टर है। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु या मलयालम कमेंट्री ऑप्शंस के साथ लीग की कुल टेलीविजन दर्शकों की संख्या 133 मिलियन थी।

PhonePe के कोफाउंडर और CTO चारी ने कहा, "इंडियन स्पोर्ट्स इकोसिस्टम एक रोमांचक जगह है। इसमें विकास के लिए बहुत जगह है, खासकर गैर-क्रिकेट क्षेत्र में। RuPay PVL इस क्षेत्र में काम करने और योगदान करने का एक शानदार अवसर दिखता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।