पीवी सिंधु हुईं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर, जापानी खिलाड़ी के हाथों मिली हार, लक्ष्य सेन ने बनाई तीसरे राउंड में जगह

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक पांच पदक जीत चुकी हैं। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन बेहद ही फीका नजर आया। सिंधु का मैच उनकी पुरानी प्रतिद्वंदी जापान की नोजोमी ओकुहारा से था। ओकुहारा ने सिंधु को 14-21, 14-21 से हराते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सिंधु इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई हैं

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 10:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट और पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu) पिछले कुछ वक्त से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही हैं

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट और पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu) पिछले कुछ वक्त से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। उनके खराब फॉर्म का सिलसिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जारी रहा। पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। हालांकि चैंपियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने 22 अगस्त को मेल सिंगल में कोरिया के जियोन ह्योक जिन को सीधे गेम में हरा कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

सिंधु ने किया फीका प्रदर्शन

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक पांच पदक जीत चुकी हैं। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन बेहद ही फीका नजर आया। सिंधु का मैच उनकी पुरानी प्रतिद्वंदी जापान की नोजोमी ओकुहारा से था। ओकुहारा ने सिंधु को 14-21, 14-21 से हराते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सिंधु इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई हैं।

चुनाव आयोग ने 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 2024 इलेक्शन में ऐसे करेंगे मदद


तीसरे राउंड में पहुंचे लक्ष्य सेन

वहीं पुरुष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने कोरियाई खिलाड़ी को 21-11, 21-12 से हराते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। सेन का मुकाबला अब थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न से होने की संभावना है। सेन के पास विटिडसर्न के खिलाफ 4-5 की बढ़त है, जिसे उन्होंने कनाडा ओपन सुपर 500 खिताब के रास्ते में हराया था। डेनमार्क के कोपेनहेगन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया के जिन हाईयोक को हरा कर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह जगह पक्की की।

अच्छी नहीं रही सिंधु की शुरुआत

हालांकि दो बार की ओलंपिक मेडल विनर पीवी सिंधु के लिए मैच की शुरुआत खराब रही। इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए सिंधु के लिए इस गेम को जीतना काफी जरूरी था। सिंधु ने लगातार सात अंक हासिल करते हुए मजबूत शुरुआत री थी। हालांकि उसके पास उनकी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी ने लगातार अंक हासिल करते हुए पलटवार किया और गेम में वपासी की। इसके बाद उन्होंने सिंधु को कोई भी मौका ना देते हुए गेम में वापसी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।