चुनाव आयोग ने 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 2024 इलेक्शन में ऐसे करेंगे मदद

Elections 2024: पिछले साल चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को 'नेशनल आइकॉन' के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, एक्टर आमिर खान और बॉक्सर मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन थे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय चुनाव आयोग पूरे जोर शोर से जुटा हुआ है

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 6:25 PM
Elections 2024: तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाताओं में जागरूकता का प्रसार करेंगे (FILE PHOTO: Reuters)

Elections 2024: 'भारत रत्न' से सम्मानित महान क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को चुनाव आयोग (Election Commission) के 'नेशनल आइकॉन (national icon)' के रूप में नामित किया जाएगा। तेंदुलकर और चुनाव आयोग के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाताओं में जागरूकता का प्रसार करेंगे।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, "यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।"

चुनाव आयोग ने इस साझेदारी के माध्यम से मतदान के प्रति शहरी लोगों और युवाओं की उदासीनता संबंधी चुनौतियों से निपटना चाहता है। आयोग मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के मकसद से विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को अपने 'नेशनल आइकॉन' के रूप में नामित करता आ रहा है।


ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: 23 अगस्त को कब, कहां और कैसे देखें चंद्रयान-3 की लाइव 'सॉफ्ट लैंडिंग', जानिए हर डिटेल

पिछले साल चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकॉन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, एक्टर आमिर खान और बॉक्सर मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन थे।

बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय चुनाव आयोग पूरे जोर शोर से जुटा हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।