Rafael Nadal: कोरोना पॉजिटिव पाए गए टेनिस स्टार राफेल नडाल, अबू धाबी में टूर्नामेंट खेलने के बाद हुए संक्रमित

राफेल नडाल ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 5:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राफेल नडाल ने सोमवार को ट्विटर पर अपने फैंस को कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी। अबुधाबी में टूर्नामेंट खेलकर अपने घर वापस लौटे नडाल ने जब कोरोना टेस्ट करवाया तब वह पॉजिटिव पाए गए।

Amazon Prime Video पर देख सकेंगे लाइव क्रिकेट मैच, 1 जनवरी से शुरू हो रही नई सर्विस

राफेल ने ट्वीट कर कहा कि अबुधाबी टूर्नामेंट से वापस लौटने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं स्पेन में आया तो मैंने RT-PCR टेस्ट करवाया, जिसमें पॉजिटिव पाया गया हूं। राफेल के मुताबिक, अभी उन्हें कुछ तकलीफ हो रही है लेकिन उम्मीद है कि ये जल्द ठीक हो जाएगा।


https://twitter.com/RafaelNadal/status/1472881129120321540?s=20

उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करते हुए कहा कि मेरे पास कुछ अप्रिय क्षण हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं थोड़ा-थोड़ा सुधार करूंगा। मैं अब घर पर हूं और उन लोगों को परिणाम की सूचना दी है जो मेरे संपर्क में रहे हैं।

नडाल ने अपने फैंस को कहा कि वह आने वाले दिनों में अपनी तबीयत के हिसाब से टूर्नामेंट और शेड्यूल के बारे में फैसला करेंगे। बता दें कि उन्होंने हाल ही में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी। अबुधाबी में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के एग्जीबिशन मैच में उन्हें पूर्व नंबर-1 प्लेयर एंडी मरे से हार का सामना करना पड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।