Rohit Sharma-Ritika Sajdeh: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने नवजात बेटे का नाम अहान रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने इसी साल नवंबर में बेटे को जन्म दिया था।अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रोहित ने पहला टेस्ट मैच खेलने से दूरी बनाई और अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया। जिसकी वजह से रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे।
रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए लोगों को अपने बेटे का नाम अहान बताया। आपको बता दें कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। रोहित शर्मा दूसरा मैच में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच गए है, उन्होंने यहां पर प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा।
दुसरा मैच खेलेंगे रोहित शर्मा
रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट में टीम की कप्तानी की, जहां भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के पहले मैच में 295 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की और दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बदौलत भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। रोहित अब 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की कमान संभालेंगे। यह पिंक गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट होगा। इसके साथ ही यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि रोहित अपनी टीम में किसकी जगह लेंगे। रोहित की वापसी के साथ, भारत के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी टीम में वापस आ जाएंगे। शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में उपलब्धता अभी तय नहीं है, लेकिन उन्हें नेट्स में अभ्यास करते देखा गया है और वे अभ्यास मैच के दूसरे पारी में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने नवजात बेटे का नाम अहान रखा है, जिसका मतलब होता है जागरूकता, पुनर्जन्म, चेतना और जागृति। भारत में हिंदू धर्म में यह नाम काफी लोकप्रिय है। इस नाम को भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना गया है।