Get App

चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेचेंगे रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच, यूक्रेन युद्ध पीड़ितों की मदद में लगाएंगे सारा पैसा

अब्रामोविच ने अपने सहयोगियों से एक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाने के लिए कहा है, जिसके पास क्लब की बिक्री का सारा पैसा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 3:54 PM
चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेचेंगे रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच, यूक्रेन युद्ध पीड़ितों की मदद में लगाएंगे सारा पैसा
चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेचेंगे रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच (FILE PHOTO)

रूसी बिजनेसमैन रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) ने बुधवार को कहा कि वह चेल्सी फुटबॉल क्लब (Chelsea football club) को बेचेंगे। उन्होंने 19 साल पहले इसे खरीदा था। साथ उन्होंने एक बड़ी घोषणा ये भी की कि क्लब बेचने के बाद, जो भी पैसा आएगा, वे उसे यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध के पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे।

रूस के अपने पड़ोसी देश पर आक्रमण के बाद अब्रामोविच पर प्रतिबंध लगाने की बढ़ती मांग के बीच, मेटल मैग्नेट ने एक बयान में कहा कि बिक्री मौजूदा यूरोपीय और विश्व फुटबॉल चैंपियन के सबसे ज्यादा हित में थी।

उन्होंने "मौजूदा स्थिति में, मैंने इसलिए क्लब को बेचने का फैसला लिया है, क्योंकि मेरा मानना ​​​​है कि यह क्लब, फैंस, कर्मचारियों, साथ ही क्लब के स्पांसरों और पार्टर्स के सर्वोत्तम हित में है।"

अब्रामोविच ने कहा कि वह प्रीमियर लीग क्लब को दिए गए लोन के लिए नहीं कुछ नहीं कहेंगे, कुल 1.5 बिलियन पाउंड ($ 2.0 बिलियन), उसे चुकाने के लिए और बिक्री तेजी से नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें