Russia Ukraine News Updates: रूस और यूक्रेन के बीच दूसरी वार्ता भी बेनतीजा, पुतिन ने कहा- यूक्रेन ने बंधक बनाए थे 3,000 भारतीय छात्र | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 04, 2022/ 12:59 AM

Russia Ukraine News Updates: रूस और यूक्रेन के बीच दूसरी वार्ता भी बेनतीजा, पुतिन ने कहा- यूक्रेन ने बंधक बनाए थे 3,000 भारतीय छात्र

Russia Ukraine News Live Updates: चेर्निहाइव स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अपार्टमेंट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, खिड़कियां टूट गईं। आस-पास कोई सैन्य सुविधाएं नहीं हैं। सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Moneycontrol Hindi के साथ...

Story continues below Advertisement

Russia Ukraine News Live Updates: यूक्रेन और रूस के बीच जारी दूसरे दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि इस दौरान रूस नागरिको कों सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए एक कॉरिडोर बनाने पर सहमत हो गया है, जो यूक्रेनी नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पढ़िए रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े आज के सभी अपडेट-

रूस और यूक्रेन तीसरे दौर की बातचीत के लिए सहमत

यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत जारी
MARCH 03, 202211:44 PM IST

रूस और यूक्रेन तीसरे दौर की बातचीत के लिए सहमत
यूक्रेन और रूस के बीच जारी दूसरे दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि दोनों देश जल्द ही तीसरे दौर की वार्ता करने पर सहमत हो गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वार्ता में शामिल एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के हवाले से यह जानकारी दी है। सदस्य ने कहा कि यूक्रेन जिस इरादे से बातचीत में आया था, उस पर उसे सफलता नहीं मिली। हालांकि दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने के लिए एक कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए हैं।

MARCH 03, 202211:44 PM IST

यूक्रेन ने 3,000 छात्रों को बनाया था बंधक: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दावा किया कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाए रखा था। पुतिन ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन ने चीन के कई छात्रों को भी बंधक बनाए रखा था। पुतिन ने कहा,"यूक्रेन विदेशियों को निकालने में देरी करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें खतरा है।"

MARCH 03, 202211:41 PM IST

रूस और यूक्रेन के लोग एक: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के लोग 'एक' ही है। साथ ही पुतिन ने यह भी कहा यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई योजना के मुताबिक ही आगे बढ़ रही है।

MARCH 03, 20229:11 PM IST

ओख्तिरका के मेयर ने बताया कि रूसी सेना ने शहर के थर्मल पावर प्लांट और रेलवे स्टेशन पर हवाई हमला किया।

MARCH 03, 20228:46 PM IST

यूक्रेन रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत जारी

यूक्रेन की सीमा पर एक अज्ञात स्थान पर रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। एक छोटी वीडियो क्लिप में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल को एक कॉन्फ्रेंस रूम घुसते हुए दिखाया गया, जहां रूसी प्रतिनिधिमंडल बैठा था। बातचीत शुरू करने के लिए बैठने से पहले दोनों टीमों ने हाथ मिलाया।

यह बातचीत का दूसरा दौर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने भी ट्वीट किया, "रूसी प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू। एजेंडे के प्रमुख मुद्दे:

1. तत्काल युद्धविराम
2. शांति, विराम संधि
3. नष्ट किए गए या लगातार गोलाबारी वाले गांवों/शहरों से नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारा।

MARCH 03, 20228:15 PM IST

Russia-Ukraine war: 15 दिनों तक चलेगा युद्ध? यूक्रेनी सेना के हाथ लगा रूस का सीक्रेट बैटल प्लान

यूक्रेन (Ukraine) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने सीक्रेट बैटल प्लान को पीछे छोड़ गए, जिसे यूक्रेन ने जब्त कर लिया है। बरामद दस्तावेजों से पता चलता है कि यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध 15 दिनों तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबरा...

MARCH 03, 20227:27 PM IST

कुछ सौ नागरिक अभी भी खार्किव में रह रहे हैं- MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि शुरुआत में 20,000 भारतीय नागरिकों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन कई ऐसे भी थे जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। हमारा अनुमान है कि कुछ सौ नागरिक अभी भी खार्किव में रह रहे हैं। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित रूप से बाहर ले जाना है।

MARCH 03, 20225:38 PM IST

चेर्नीहाइव के केंद्र में एक रिहायशी इलाके पर हुआ हवाई हमला

चेर्निहाइव स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अपार्टमेंट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, खिड़कियां टूट गईं। आस-पास कोई सैन्य सुविधाएं नहीं हैं। इसके बजाय, इस क्षेत्र में अस्पताल, कई स्कूल और किंडरगार्टन, दर्जनों ऊंची इमारतें हैं। बचावकर्मी मौके पर काम कर रहे हैं। हताहतों के बारे में जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

MARCH 03, 20225:22 PM IST

युद्ध में नौकरी गंवाने वालों को सरकार देगी आर्थिक मदद- राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की कि सरकार ने युद्ध के कारण नौकरी गंवाने वाले सभी यूक्रेनियन के लिए एक असिस्टेंस प्रोग्राम तैयार किया है। इसके तहत हर एक कर्मचारी, उद्यमी और हर एक उस यूक्रेन के नागरिक, जिसका रूसी हमलों के चलते कमाने का जरिया छिन गया, उसे बिना किसी शर्त के 6.5 हजार रिव्निया (यूक्रेन की करेंसी) सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

MARCH 03, 20225:06 PM IST

रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के खेरसॉन रीजन के गवर्नर का कहना है कि रूसी सेना ने क्षेत्रीय प्रशासन भवन (खार्किव में) पर नियंत्रण कर लिया है।

MARCH 03, 20225:05 PM IST

खार्किव में रूसी हमलों में गई 34 लोगों की जान, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- रूस को देना होगा हमें नुकसान का हर्जाना

यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खार्किव (Kharkiv) क्षेत्र में रूसी हमलों में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में 34 नागरिकों की मौत हो गई और 285 लोग घायल हो गए, ये जानकारी इमरजेंसी सर्विस की तरफ से दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 03, 20223:57 PM IST

खार्किव में 34 लोगों की मौत

यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्र में रूसी हमलों में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में 34 नागरिकों की मौत हो गई और 285 लोग घायल हो गए, ये जानकारी इमरजेंसी सर्विस की तरफ से दी गई है।

MARCH 03, 20223:56 PM IST

चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेचेंगे रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच, यूक्रेन युद्ध पीड़ितों की मदद में लगाएंगे सारा पैसा

रूसी बिजनेसमैन रोमन अब्रामोविच ने बुधवार को कहा कि वह चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेचेंगे। उन्होंने 19 साल पहले इसे खरीदा था। साथ उन्होंने एक बड़ी घोषणा ये भी की कि क्लब बेचने के बाद, जो भी पैसा आएगा, वे उसे यूक्रेन में युद्ध के पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 03, 20223:34 PM IST

रोमानिया में ऑपरेशन गंगा का अपडेट

रोमानिया के बुखारेस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि आज 8 उड़ानें बुखारेस्ट पहुंचेंगी और करीब 1,800 नागरिकों को भारत ले जाएंगी। कल करीब 1,300 नागरिकों को लेकर 6 उड़ानें बुखारेस्ट से रवाना हुईं थई। अब मैं बॉर्डर प्वाइंट सिरेट जा रहा हूं। सिरेट में अभी 1,000 छात्र हैं।

उन्होंने आगे बातया कि सुसेवा सिरेट का नजदीकी हवाई अड्डा है। आज इंडिगो की 2 उड़ानें सुसेवा आ रही हैं और करीब 450 छात्रों को वापस भारत ले जाएंगी। कल 4 उड़ानें सुसेवा आएंगी और 900-1,000 छात्रों को ले जाएंगी।

MARCH 03, 20222:51 PM IST

फ्रांस के विदेश मंत्री की चेतावनी, यूक्रेन में हो सकते हैं सबसे बुरे हालात, घेराबंदी बढ़ा रहा रूस

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले ड्रियन ने चेतावनी दी है कि रूस की ओर से लगातार हो रही बमबारी से यूक्रेन में स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना और लोगों के उग्र प्रतिरोध के कारण रूस की युद्ध को जल्दी खत्म करने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। ले ड्रियन के अनुसार, खार्किव और राजधानी कीव जैसे प्रमुख यूक्रेनी शहरों के आसपास सेना को लगातार बढ़ाने का मतलब यह हो सकता है कि युद्ध घेराबंदी के चरण में प्रवेश कर रहा है।

MARCH 03, 20221:51 PM IST

पेरिस म्यूजियम ऑफ वैक्स फिगर्स ग्रेवेन ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मोम के पुतले को प्रदर्शन से हटा दिया है।

MARCH 03, 20221:49 PM IST

Russia Ukraine War: 'यूक्रेन में किसी छात्र को बंधक बनाने की नहीं कोई रिपोर्ट', रूस के दावे का भारत ने किया खंडन

भारत ने गुरुवार को रूस के इस दावे का खंडन किया कि यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students) को यूक्रेनी सेना की तरफ से बंधक बनाया जा रहा है और उन्हें "मानव ढाल" के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 03, 20221:25 PM IST

यूक्रेन के चेर्निहीव रीजन में गुरुवार लगभग 08:10 बजे गोलाबारी के दौरान एक मिसाइल या रॉकेट तेल डिपो से जा टकराया, जिसके बाद 3 हजार क्यूबिक मीटर की कुल क्षमता वाले पूरे टैंक एरिया में आग लग गई। इन टैंकों में डीजल था।

MARCH 03, 20221:22 PM IST

जर्मनी देगा 2,700 मिसाइल

AFP न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि जर्मनी यूक्रेन को 2,700 और एंटी-एयर मिसाइलें देगा।

MARCH 03, 202212:30 PM IST

अमेरिका का आरोप रूस ने स्वतंत्र न्यूज आउटलेट, सोशल मीडिया को किया ब्लॉक

अमेरिका ने बुधवार को रूस पर स्वतंत्र न्यूज आउटलेट को ब्लॉक करके और यूक्रेन पर आक्रमण की खबर जानने से रूसियों को रोकने के लिए "मीडिया की स्वतंत्रता और सच्चाई पर युद्ध" शुरू करने का आरोप लगाया। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, "रूस की सरकार ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का भी गला घोंट रही है, जिस पर रूस के लाखों नागरिक स्वतंत्र जानकारी और राय तक पहुंचने के लिए भरोसा करते हैं।"

MARCH 03, 202212:24 PM IST

QUAD देशों के साथ आज मीटिंग करेंगे पीएम मोदी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हिस्सा लेंगे।

पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

MARCH 03, 202211:51 AM IST

ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज देश में लाया जाएगा वापस

एविएश मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत वापस लाया जाएगा। इन सभी को लाने में बुखारेस्ट से 8 फ्लाइट, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 फ्लाइट के जरिए भारत लाया जाएग।

MARCH 03, 202211:50 AM IST

यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी

रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक डर से 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

MARCH 03, 202211:41 AM IST

रूस पर पाबंदी लगने से किन सेक्टर पर पड़ेगा असर

अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें ज्यादातर आर्थिक प्रतिबंध हैं। रूस की इकोनॉमी पर इनका असर पड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं अब तक अमेरिका और यूरोपीय देशों ने क्या-क्या प्रतिबंध लगाए हैं।

पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

MARCH 03, 202210:26 AM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने नागरिकों से लड़ाई जारी रखने की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में अपने देश के नागरिकों से रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया है। रूस का कीव पर आक्रमण सातवें दिन भी जारी रहा। बुधवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में, राष्ट्रपति ने कहा, रूस को यूक्रेनियन से हमले पर जवाब मिलेगा। हम एक ऐसे राष्ट्र से आते हैं, जिसने एक हफ्ते में दुश्मन की योजनाओं को तोड़ दिया।

MARCH 03, 20229:58 AM IST

यूक्रेन में भारतीयों के बंधक होने की खबर को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

यूक्रेन में भारतीयों के बंधक होने की खबर को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया कहा है कि हमें अभी तक किसी छात्र को बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट्स नहीं मिली हैं। हमने खारकीव और आसपास के इलाकों से छात्रों को देश के पश्चिमी हिस्‍सों की ओर निकालने के लिए स्‍पेशल ट्रेनों की व्‍यवस्‍था करने में यूक्रेनी अधिकारियों का सहयोग मांगा है।

MARCH 03, 20228:37 AM IST

रूस ने खेरसन शहर पर किया कब्जा

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के प्रमुख शहर खेरसोन पर कब्‍जा कर लिया है। वहां के मेयर ने इसकी पुष्टि की। राजधानी कीव पर रूसी सेना के हमले बदस्‍तूर जारी हैं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रूस धीरे-धीरे 'यूक्रेन पर कब्‍जा करने के मिशन' पर आगे बढ़ रहा है।

MARCH 03, 20228:32 AM IST

रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

UNGA में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हो गया है। रूस के खिलाफ 141 वोट पड़े हैं, जबकि समर्थन में 5 वोट पड़े हैं। वहीं 35 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। यूक्रेन में भारत के रादूत ने खारकीव में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय अपने बचाव और सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द खारकीव छोड़ दें।

MARCH 03, 20228:20 AM IST

अब तक 8 लाख लोगों ने छोड़ा देश

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि पिछले हफ्ते रूस द्वारा किये गये हमले के बाद से यूक्रेन के आठ लाख 74 हजार से अधिक लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं। ये आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ घंटों के बाद इस संख्या के 10 लाख को पार कर जाने की उम्मीद है।

MARCH 03, 20228:18 AM IST

यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है। रूसी सेना लगातार बमबारी कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। कीव में रक्षा मंत्रालय के पास जोरादर धमाके सुने गए हैं। रूस ने यूक्रेन के खेरासन शहर पर कब्जा कर लिया है।