Russia Ukraine News: खार्किव में रूसी हमलों में गई 34 लोगों की जान, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- रूस को देना होगा हमें नुकसान का हर्जाना

Russia Ukraine News:: रूसी हमलों में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में 34 नागरिकों की मौत हो गई और 285 लोग घायल हो गए, ये जानकारी इमरजेंसी सर्विस की तरफ से दी गई है

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
खार्किव में रूसी हमलों में गई 34 लोगों की जान

Russia Ukraine War: यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खार्किव (Kharkiv) क्षेत्र में रूसी हमलों में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में 34 नागरिकों की मौत हो गई और 285 लोग घायल हो गए, ये जानकारी इमरजेंसी सर्विस की तरफ से दी गई है। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस (SES) ने एक बयान में कहा, "दुश्मन अपने घातक बमों, गोलों और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड के साथ रिहायशी इलाकों और पूरी बस्तियों पर हमला कर रहा है।"

इसमें कहा गया है कि घरों और प्रशासनिक भवनों में गोला-बारूद के हमलों से कई जगहों पर आग लग गई है। SES ने बुधवार को क्षेत्र में हुए कई हमलों को लिस्टिड किया, जिसमें आवासीय और प्रशासनिक भवनों के साथ-साथ व्यवसायों सहित कई साइट भी प्रभावित हुईं। इसने कहा कि एक गैरेज में तीन लोगों की मौत हो गई।

इसने कहा, "आधी रात को शांतिपूर्ण शहर इज़ियम पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला हुआ, जो दो घंटे तक चला और 5 मंजिला आवासीय इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया।"


इसमें आगे कहा गया, "इसके अलावा, एक बड़े हवाई हमले ने साल्टिवका आवासीय क्षेत्र को प्रभावित किया। ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंग के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।"

मॉस्को भरेगा पूरा बिल- राष्ट्रपति जेलेंस्की

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को यूक्रेन के लोगों से वादा किया कि रूसी सेना के आक्रमण से इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान की मरम्मत की जाएगी और मॉस्को इसका पूरा बिल भरेगा।

जेलेंस्की ने एक वीडियो मैसेज में कहा, "हम हर घर, हर गली, हर शहर को बहाल करेंगे और हम रूस से कहते हैं: मरम्मत और योगदान जैसे शब्द सीखें। आपने हमारे राज्य के खिलाफ, हर यूक्रेनी के खिलाफ जो कुछ भी किया है, उसके लिए आप हमें हर्जाना देंगे।"

Ukraine Crisis : रूस के स्टॉक एक्सचेंज पर लगातार चौथे दिन लगा रहा ताला

वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के अभियोजक ने एक जांच शुरू की है, जो यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के दौरान नागरिकों की मौत के बढ़ते मामलों और संपत्ति के व्यापक विनाश के बीच युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों या नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को लक्षित कर सकती है।

ICC के अभियोजक करीम खान ने बुधवार देर रात उस समय जांच की घोषणा की, जब अंतरराष्ट्रीय अदालत के दर्जनों सदस्य देशों ने उनसे मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।