रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज QUAD नेताओं की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे PM मोदी

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्वाड नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के बारे में विचारों और आकलन का आदान-प्रदान करेंगे

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
यह बैठक ऐसे समय होने जा रहा है जब पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर है

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज क्वाड (QUAD) नेताओं की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे।

बयान में कहा गया है कि नेताओं के पास वाशिंगटन डीसी में सितंबर 2021 के शिखर सम्मेलन के बाद अपनी बातचीत जारी रखने का अवसर है। वे हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण विकास के बारे में चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्वाड नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के बारे में विचारों और आकलन का आदान-प्रदान करेंगे।

बयान में कहा गया है, "वाशिंगटन डीसी में सितंबर 2021 के शिखर सम्मेलन के बाद नेताओं के पास इस दौरान अपनी बातचीत जारी रखने का अवसर होगा। वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के बारे में विचारों और आकलन का आदान-प्रदान करेंगे।"


ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: कीव और खारकीव सहित यूक्रेन के इन प्रमुख शहरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है रूस, जानें इनकी खासियत

क्वाड लीडर्स क्वाड के समकालीन और सकारात्मक एजेंडे के हिस्से के रूप में घोषित नेताओं की पहल को लागू करने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे। क्वाड लीडर्स ने पिछले साल सितंबर में वाशिंगटन में इन-पर्सन समिट का आयोजन किया था।

बता दें कि यह बैठक ऐसे समय होने जा रहा है जब पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था। इसके बाद रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों को निशाना बना रहा है।

रूसी सेना ने बुधवार को राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया और घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए। कीव में भी धमाके की आवाजें सुनी जा रही है। रूसी सेना ने मंगलवार को कीव स्थित टीवी टावर को निशाना बनाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।