Get App

'मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं' WFI के चुनाव नतीजों से निराश पहलवान साक्षी मलिक ने रेसलिंग छोड़ने का किया ऐलान

WFI के चुनाव में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल कर ली है। संजय सिंह को पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। अगर बृज भूषण सिंह का बिजनेस पार्टनर और उसका करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 5:44 PM
'मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं' WFI के चुनाव नतीजों से निराश पहलवान साक्षी मलिक ने रेसलिंग छोड़ने का किया ऐलान
WFI के चुनाव नतीजों से निराश पहलवान साक्षी मलिक ने रेसलिंग छोड़ने का किया ऐलान

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नतीजों के बाद शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने काफी निराशा जताई है। इतना ही नहीं साक्षी मलिक ने, तो हमेशा के लिए कुश्ती को छोड़ने का ऐलान कर दिया। WFI के चुनाव (WFI Elections) में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल कर ली है। संजय सिंह को पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का बेहद करीबी माना जाता है।

नतीजों के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा, "हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण सिंह का बिजनेस पार्टनर और उसका करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी। मैं अब कभी भी आपको वहां खेलते नहीं दिखूंगी।" इतना कहने के बाद साक्षी ने टेबल पर सबके सामने अपने जूते रख दिए।

WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पहलवान साक्षी मलिक का कहना है, "हमने महिला अध्यक्ष की मांग की है। अगर अध्यक्ष महिला होगी, तो उत्पीड़न नहीं होगा। लेकिन, पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी और आज आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद बाहर निकलते समय पहलवान साक्षी मलिक रो पड़ीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें