टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक को एक साल हो गए है। जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। तलाक के एक साल बाद खबर आ रही है कि सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर से शोएब मलिक का नाम हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर पर शोएब का जगह अपने किसी खास का नाम लिख दिया है, जो उनके जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।
सानिया ने दुबई वाले घर में किया बड़ा बदलाव
SamaaTv की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर में बड़ा बदलाव किया है। सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर से शोएब मलिक का नाम हटाकर अपने बेटे इजहान का नाम जोड़ दिया है। यह उनके लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है। सानिया अपने बेटे के साथ नए विला में रहने की तैयारी कर रही हैं। सानिया अपने बेटे के लिए एक नया और स्टेबल माहौल बनाने पर ध्यान दे रही हैं। बताया जा रहा है कि विला का काम लगभग पूरा हो चुका है और बस कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं। यह कदम सानिया के नए सफर और बेटे के साथ एक नई जिदगी शुरू करने का संकेत देता है।
2010 में हुई थी दोनों की शादी
सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ यूएई में रह रही हैं और उन्होंने कहा है कि इजहान अब उनकी प्रायोरिटी है। इसके साथ ही सानिया ने इजहान को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। बता दें सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। 2018 में दोनों इजहान मिर्जा मलिक के माता-पिता बने।
शोएब मलिक और सना जावेद से की शादी
सानिया और शोएब के रिश्ते में दरार की खबरें 2022 से आ रही थीं बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद शोएब मलिक और सना जावेद ने शादी कर ली। इससे पहले सना की शादी पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल से हुई थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया। शादी से पहले शोएब और सना लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे।
साल 2023 में टेनिस करियर को अलविदा कहा
सानिया मिर्जा ने साल 2023 अपने 20 साल के टेनिस करियर को अलविदा कह दिया। अपने 20 साल के करियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब अपने नाम किया।