Get App

Sania Mirza: दुबई के घर से सानिया मिर्जा ने हटाया शोएब मलिक का नाम, अब इस करीबी का लिखा नाम

Sania Mirza: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक को एक साल हो चुका है। जनवरी 2024 में शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। अब खबर आ रही है कि सानिया ने अपने दुबई वाले घर से शोएब मलिक का नाम हटा दिया है और वहां किसी खास का नाम लिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 5:33 PM
Sania Mirza: दुबई के घर से सानिया मिर्जा ने हटाया शोएब मलिक का नाम, अब इस करीबी का लिखा नाम
Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर में बड़ा बदलाव किया है

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक को एक साल हो गए है। जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। तलाक के एक साल बाद खबर आ रही है कि सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर से शोएब मलिक का नाम हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर पर शोएब का जगह अपने किसी खास का नाम लिख दिया है, जो उनके जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।

सानिया ने दुबई वाले घर में किया बड़ा बदलाव

SamaaTv की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर में बड़ा बदलाव किया है। सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर से शोएब मलिक का नाम हटाकर अपने बेटे इजहान का नाम जोड़ दिया है। यह उनके लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है। सानिया अपने बेटे के साथ नए विला में रहने की तैयारी कर रही हैं। सानिया अपने बेटे के लिए एक नया और स्टेबल माहौल बनाने पर ध्यान दे रही हैं। बताया जा रहा है कि विला का काम लगभग पूरा हो चुका है और बस कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं। यह कदम सानिया के नए सफर और बेटे के साथ एक नई जिदगी शुरू करने का संकेत देता है।

2010 में हुई थी दोनों की शादी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें