Sania Mirza Retirement: '2022 होगा मेरा आखिरी सीजन', सानिया मिर्जा ने किया टेनिस से संन्यास का ऐलान

सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में Women's Doubles के पहले दौर में हारने के बाद अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग की घोषणा की

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 3:18 PM
सानिया मिर्जा ने किया टेनिस से संन्यास का ऐलान

भारत की सबसे प्रतिष्ठित टेनिस (Tennis) खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022 ) में Women's Doubles के पहले दौर में हारने के बाद अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) की घोषणा कर दी है। मिर्जा और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक को स्लोवेनियाई टीम तमारा जिदानसेक और काजा जुवान से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7 (5) से हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद, मिर्जा ने घोषणा की कि 2022 टूर पर उनका आखिरी सीजन होने जा रहा है और वह वास्तव में इसे पूरा करना चाहती हैं। हालांकि, सानिया मिक्सड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिर्जा के हवाले से कहा, "मैंने तय किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते तैयारी कर रही हूं, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि मैं सीजन तक रह पाऊंगी या नहीं, लेकिन मुझे रहना है।"


मिर्जा 2003 से प्रोफेशनल टूर पर खेल रही हैं और हैदराबाद की सानिया को टॉप पर टेनिस खेलते हुए 19 साल हो गए हैं। वह डबल्स में पूर्व विश्व नंबर 1 हैं और उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

India Open 2022: कोरोना की चपेट में इंडिया ओपन टूर्नामेंट, श्रीकांत और पोनप्पा 7 खिलाड़ियों ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नाम वापिस लिया

मिर्जा का एक बेहतरी सिंगल्स कैरियर था, जहां वह 2007 के मध्य में दुनिया के 27वें नंबर के सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गई, जिसने उन्हें भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी बना दिया।

स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा, वेरा ज़्वोनारेवा, और मैरियन बार्टोली और पूर्व विश्व नंबर 1 मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफ़ीना और विक्टोरिया अज़ारेन्का के खिलाफ सानिया बेहतरीन जीत हासिल की थी, लेकिन कलाई की एक गंभीर चोट के कारण उन्हें अपना सिंगल्स करियर छोड़ना पड़ा।

मिर्जा WTA खिताब जीतने वाली भारत की केवल दो महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और सिंगल रैंकिंग के टॉप 100 में पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।