Get App

Shubhman Gill Dengue: डेंगू की वजह से शुभमन गिल हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर, रोहित शर्मा के साथ ये बल्लेबाज कर सकता है ओपनिंग

Shubhman Gill Dengue: भारत को ODI World Cup 2023 में ओपनिंग मैच से पहले काफी तगड़ झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल टीम से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेंगू की वजह से शुभमन गिल वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में बतौर ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा के साथ दूसरे खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुल गए हैं। जानिए किन दो खिलाड़ियों का नाम है सबसे आगे-

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 11:31 AM
Shubhman Gill Dengue: डेंगू की वजह से शुभमन गिल हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर, रोहित शर्मा के साथ ये बल्लेबाज कर सकता है ओपनिंग
भारतीय टीम शुभमन गिल की जगह इन खिलाड़ियों पर दांव लगाना पसंद करेगी

Shubhman Gill Dengue: वर्ल्ड कप में भारत का ओपनिंग मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रहा है। अपने ओपनिंग मैच से पहले ही टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की तबियत खराब है। शुभमन गिल को डेंगू होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मैदान पर उतरना पॉसिबल नहीं है। ODI वर्ल्ड कप जैसे जरूरी इवेंट में इतने अच्छे प्लेयर के बाहर होने से भारत के सामने कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। आखिरकार शुभमन गिल की जगह ओपनिंग के लिए किसे भेजा जाए? ऐसे में भारतीय टीम शुभमन गिल की जगह इन खिलाड़ियों पर दांव लगाना पसंद करेगी-

पहले नंबर पर  ईशान किशन का नाम आया सामने

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों में अक्सर ईशान किशन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग के लिए ईशान एक अच्छा ऑप्शन हैं। एशिया कप में भी उनकी परफॉर्मेंस कमाल की रही। रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन कई बार पारी का आगाज कर चुके हैं। ईशान किशन ने अब तक सात बार भारत के लिए ओपनिंग की है जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक और तीन अर्धशतकों के बूते पर 448 रन बनाए हैं।

दूसरे नंबर पर अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल

केएल राहुल को ओडीआई वर्ल्ड कप में बतौर एक्सट्रा बल्लेबाज एंट्री मिली है। हालांकि उनके लिए बतौर ओपनर फिर से टीम के रास्ते खुल गए हैं। सिर्फ ओपनिंग ही नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में भी केएल का बल्ला खूब चलता है। केएल ने अब तक  भारत के लिए 23 वनडे मैचों में ओपनिंग की है। इन मैचों में केएल राहुल ने 915 रन ठोके हैं। पारी का आगाज करते हुए उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्ध शतक देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो एक शानदार विकल्प हैं।

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 7 अक्टूबर तक ये रहा प्वाइंट टेबल का हाल, टीम के रैंकिंग यहां चेक करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें