Get App

डेंगू के बावजूद कंगारुओं के खिलाफ मैदान में दिख सकते हैं शुभमन गिल, टीम मैनेजमेंट को उनकी रिकवरी का इंतजार

चार पांच दिन पहले 24 साल के क्रिकेटर शुभमन गिल में डेंगू के लक्षण दिखाई देना शुरू हुए थे। जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम उनका पूरी तरह से ख्याल रख रही है और ट्रीटमेंट का भी उनपर पूरा असर दिख रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले ODI मुकाबले में उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है। राहुल द्रविड़ ने अभी भी गिल को टीम से बाहर नहीं किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 3:45 PM
डेंगू के बावजूद कंगारुओं के खिलाफ मैदान में दिख सकते हैं शुभमन गिल, टीम मैनेजमेंट को उनकी रिकवरी का इंतजार
मैनेजमेंट शुभमन गिल का और कितना लंबा इंतजार करती है।

भले ही शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनका नाम टीम इंडिया के ओपनिंग मैच में से बाहर नहीं किया गया है। ऐसे में खबर है कि इंडिया की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल मैदान पर उतरेंगे। रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपने ODI वर्ल्ड कप की शुरुआत करने जा रहा है। ऐसे में शुभमन गिल की तबियत बिगड़ने के बाद से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए एक मजबूत बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन और केएल राहुल का नाम लिया जा रहा था। वहीं कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि मैनेजमेंट शुभमन गिल के ठीक होने का आखिरीमिनट तक इंतजार करेगी। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन की हालत कल से काफी बेहतर है।

मैच के लिए आखिरी वक्त तक किया जाएगा इंतजार

राहुल द्रविड़ ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा कि शुभमन गिल अब पहले से बेहतर हैं। कल के मुकाबले आज उनकी हालत में काफी सुधार आया है। अभी हमारे पास मैच के लिए और घंटे बाकि हैं, मेडिकल टीम लगातार उनकी हालत को मॉनीटर कर रही है। उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया है। हम देखेंगे कि मैच से पहले उनकी हालत कैसी रहती है।

मेडिकल टीम की निगरानी में गिल

क्रिकेट नेक्स्ट के मुताबिक चार पांच दिन पहले 24 साल के क्रिकेटर में डेंगू के लक्षण दिखाई देना शुरू हुए थे। जिसके बाद बल्लेबाज ने BCCI की मेडिकल टीम को इंफॉर्म किया था। इसके बाद से मेडिकल टीम उनका पूरी तरह से ख्याल रख रही है और ट्रीटमेंट का भी उनपर पूरा असर दिख रहा है। पिछले 12 महीनों से दाएं हाथ के ये बल्लेबाज पूरी तरह से फॉर्म में है। एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला।

इलेक्ट्रिक कार ने आदमी को किया किडनैप, ब्रेक्स ने काम करना किया बंद तो अपने आप चलने लगी गाड़ी

रविवार को होगी भिड़ंत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें