स्कॉटलैंड के एक आदमी को उसकी इलेक्ट्रिक कार ने ही किडनैप कर लिया। Brian Morrison, 1 अक्टूबर को ऑफिस से घर जा रहे थे तभी उनकी MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार में टेक्निकल दिक्कतें आना शुरू हो गईं। ऐसे में खुद को बचाने के लिए उन्हें पुलिस वैन से जाकर अपनी गाड़ी भिड़ानी पड़ी, तब जाकर उनकी गाड़ी रुकी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 53 साल के Brian Morrison ने 30 mph की स्पीड पर अपनी गाड़ी का कंट्रोल खो दिया। मॉरिसन ने गाड़ी को स्लो करने की भी कोशिश की लेकिन हर कोशिश नाकामयाब रही।
एक ही जगह चक्कर काटने लगी गाड़ी
ब्रायन मॉरिसन कहते हैं कि जैसे ही मैं राउंड अबाउट पर पहुंचा और गाड़ी की स्पीड स्लो करने लगा तभी ऐसा कर पाने में असमर्थ रहा। तभी गाड़ी में से एक ग्राइंडिंग जैसी कोई आवाज आने लगी, जो ब्रेकिंग पैड जैसी लग रही थी। गाड़ी बिल्कुल नई थी ऐसे में ब्रायन ने सोचा नहीं था कि उसमें इतनी जल्दी इस तरह की कोई तकनीकी खराबी आ जाएगी। कार तीस मील प्रति घंटा की रफ्तार पर अटक गई थी। देखने को तो ये स्पीड काफी कम लगती है लेकिन जब आप इस स्पीड पर अटक जाएं और गाड़ी का कंट्रोल खो दें तो ये काफी भयानक नजारा होता है।
53 साल के ब्रायन ने अपनी पत्नी और उसके बाद पुलिस को असिस्टेंस के लिए फोन मिलाया। ब्रायन को डर था की गोल चक्कर पर गाड़ी टकरा जाएगी और इससे ज्यादा इस बात का डर सता रहा था कि कहीं पेडेस्ट्रियन पर जाकर ना गाड़ी टकरा जाए। गाड़ी अपने आप दौड़ रही थी और उस पर किसी भी तरह का इंसानी कंट्रोल नहीं था। मॉरिसन ने बताया कि मैंने 999 पर कॉल किया और मेरी मदद के लिए तुरंत पुलिस को भेज दिया गया। साथ ही इंजीनियर को भी कॉल पर रखा गया। प्रॉबल्म को सॉल्व करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या ये एक सेल्फ ड्राइविंग कार है।
पुलिस ने मॉरिसन की लोकेशन पर तीन गाड़ियां भेजीं। सारी गाड़ियां इलेक्ट्रिक व्हीकल के पास में ही चलाई जाने लगीं फिर मॉरिसन को इलेक्ट्रिक कार की चाबी पुलिस की वैन के भीतर फेंकने के लिए कहा गया। पुलिस ने जबरन गाड़ी के इंजन को बंद करने की कोशिश भी की लेकिन फिर भी गाड़ी नहीं रुकी।ऑफिसर्स ने मॉरिसन की गाड़ी को पुलिस वैन में भिड़ने दिया ताकि रफ्तार कम की जा सके। गाड़ी की रफ्तार 15mph हो गई।इसके बाद मॉरिसन ने पुलिस की वैन में जंप किया।
इस घटना के सामने आने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी MG Motor UK ने एक स्टेटमेंट जारी की- हम जल्द से जल्द ब्रायन मॉरिसन से कांटेक्ट कर रहे हैं ताकि उनकी गाड़ी की इंजीनियर्स की मदद से पूरी इंसपेक्शन की जा सके। हम इस घटना को काफी गंभीरता से ले रहे हैं और हम जल्द से जल्द इसे पूरी तरह से सॉल्व करने का प्रयास करेंगे।