Get App

Sourav Ganguly Car Accident: दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे गांगुली

Sourav Ganguly Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कार हादसे का शिकार हो गई है। दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में सौरव गांगुली बाल-बाल बच गए हैं। गांगुली की कार के सामने अचानक एक लॉरी आ गई। जिससे ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक मार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 8:59 AM
Sourav Ganguly Car Accident: दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे गांगुली
Sourav Ganguly Car Accident: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्दवान जा रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया है। गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से बर्धमान जा रहे थे। तभी रास्ते में एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि कार के ड्राइवर ने फौरन ब्रेक लगा दिया और बड़ा हादसा टल गया। सौरव गांगुली बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गांगुली के कार के ड्राइवर के अचानक ब्रेक मारने से उनके काफिले की पीछे आ रही गाड़ियां भी टकरा गईं। इनमें एक गाड़ी सौरव गांगुली की कार से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि काफीले की कई गाड़ियां डैमेज भी हुई हैं। लेकिन बाद में थोड़ी देर इंजतार करने के बाद गांगुली बर्धमान में हो रहे समारोह के लिए निकल गए। गांगुली ने बर्दवान विश्वविद्यालय में आयोजित प्रोग्राम में शिरकत की।

बारिश के बीच कार हादसा

दरअसल, जिस समय गांगुली की कार हाईवे से गुजर रही थी। उस वक्त वहां बहुत तेज बारिश भी हो रही थी। तभी तेज रफ्तार लॉरी के साथ गांगुली की कार टकरा गई। इतना ही नहीं पीछे से भी उनकी गाड़ी उन्हीं के काफीले की गाड़ी से टक्कर लगी। लेकिन अच्छी बात ये रही कि पूरी दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। बता दें कि सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे आक्रामक और प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में शानदार प्रदर्शन किया और कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें