स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर बने अल हिलाल का हिस्सा, 30 करोड़ डॉलर की कीमत पर हुए क्लब में शामिल

नेमार जूनियर (Neymar Jr) ऑफीशियल तौर पर अल हिलाल में शामिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि 15 अगस्त मंगलवार को खुद सऊदी प्रो लीग क्लब की तरफ से की गई है। नेमार साल 2017 में 222 मिलियन यूरो के वर्ल्ड रिकॉर्ड कीमत पर पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल हुए थे। अब छह साल के बाद नेमार ने उस क्लब को छोड़ दिया है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 11:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेमार जूनियर (Neymar Jr) ऑफीशियल तौर पर अल हिलाल में शामिल हो गए हैं।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर (Neymar Jr) आधिकारिक तौर पर अल हिलाल में शामिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि 15 अगस्त मंगलवार को खुद सऊदी प्रो लीग क्लब की तरफ से की गई है। नेमार साल 2017 में 222 मिलियन यूरो के वर्ल्ड रिकॉर्ड कीमत पर पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल हुए थे। अब छह साल के बाद नेमार ने उस क्लब को छोड़ दिया है। नेमार कथित तौर पर दो साल के सौदे पर 300 मिलियन डॉलर के भारी भरकम पैकेज पर अल हिलाल में शामिल हुए हैं।

400 मिलियन डॉलर तक जा सकती है नेमार की कीमत

ऐड-ऑन और बोनस क्लॉज को ध्यान में रखते हुए,नेमार की कीमत साल 2025 तक कुल 400 मिलियन डॉलर का हो सकता है। बार्सिलोना क्लब के एक्स फॉरवर्डर को उनके क्लब ने रोकने की काफी कोशिश भी की। लेकिन ला लीगा की फाइनेंशियल उथल पुथल की वजह से वे अल हिलाल की पेशकश का मुकाबला नहीं कर सके।

नशे में एफिल टावर पर चढ़े दो अमेरिकी पर्यटक, ऊपर ही गुजारी रात


सऊदी प्रो लीग में शामिल होने वाले नए स्टार बने नेमार

नेमार सऊदी प्रो लीग में शामिल होने वाले नए सुपरस्टार बन गए हैं और वह सऊदी चैंपियनशिप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ खेलेंगे। नेमार के जुड़ने का बाद पीएसजी प्रेसिडेंट नासिर अल खेलाफी ने पिछले छह सीजन में उनके कंट्रीब्यूशन के लिए नेमार की काफी तारीफ की। अल खलीफी ने कहा कि नेमार हमेशा एक क्लब लीजेंड रहेंगे। मैं उस दिन को कभी नहीं भूलूंगा जब वह पेरिस सेंट-जर्मेन पहुंचे थे।

PSG के लिए इतने मैच खेल चुके हैं नेमार

नेमार ने पीएसजी के लिए 173 गेम खेले हैं, जिसमें उन्होंने 118 गोल किए हैं। हालांकि नेमार और सैंटोस स्टार ने फ्रेंच फुटबॉल क्लब के लिए कई सारे मेडल भी जीते हैं। कथित तौर पर अल हिलाल में शामिल होने के लिए सहमत होने के बाद नेमार को कई सारी सुविधाएं मिली हैं, कई रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें एक निजी विमान, एक हवेली और इस सीजन में सऊदी क्लब की जीत के हर खेल के लिए बोनस मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।