ब्राजीलियाई सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर (Neymar Jr) आधिकारिक तौर पर अल हिलाल में शामिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि 15 अगस्त मंगलवार को खुद सऊदी प्रो लीग क्लब की तरफ से की गई है। नेमार साल 2017 में 222 मिलियन यूरो के वर्ल्ड रिकॉर्ड कीमत पर पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल हुए थे। अब छह साल के बाद नेमार ने उस क्लब को छोड़ दिया है। नेमार कथित तौर पर दो साल के सौदे पर 300 मिलियन डॉलर के भारी भरकम पैकेज पर अल हिलाल में शामिल हुए हैं।
