Get App

विराट कोहली के बचाव में उतरे वसीम अकरम, RCB स्टार पर आगबबूला हुए थे सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar Vs Virat Kohli: तेज गेंदबाज अकरम ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट की आलोचना को अन्यायपूर्ण करार दिया है। वह इसके लिए कोहली के बल्लेबाजी की तुलना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खराब प्रदर्शन को अधिक जिम्मेदार मानते हैं

Akhileshअपडेटेड May 06, 2024 पर 2:54 AM
विराट कोहली के बचाव में उतरे वसीम अकरम, RCB स्टार पर आगबबूला हुए थे सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar Vs Virat Kohli: यह सारा विवाद विराट कोहली के एक इंटरव्यू को लेकर हुआ है

Sunil Gavaskar Vs Virat Kohli: IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विवाद का मुख्य मुद्दा उनका स्ट्राइक रेट है, जो 11 पारियों के बाद फिलहाल 148.09 है। यह बहस तब और गर्म हो गई जब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी आलोचना कर दी। उन्होंने विराट कोहली को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने सरेआम कोहली को खरी-खरी भी सुना दी। अब, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कोहली के समर्थन में बयान दिया है।

तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कोहली के स्ट्राइक रेट की आलोचना को अन्यायपूर्ण करार दिया है। वह इसके लिए कोहली के बल्लेबाजी की तुलना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खराब प्रदर्शन को अधिक जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई बल्लेबाज 150 के करीब स्ट्राइक रेट के साथ शतक बनाता है, तो इसे स्वीकार्य माना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि टीम जीत रही हो तो आलोचना मौजूद नहीं रहेगी।

अकरम ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए कोहली की प्रशंसा की और मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक रोल मॉडल के रूप में उनकी स्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कोहली को एक मैच विजेता क्रिकेटर बताया।

कोहली पर क्यों भड़के गावस्कर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें