एक्टर R Madhavan के बेटे वेदांत ने जमाई धाक, भारत के लिए जीता तैराकी में सिल्वर मेडल

Vedaant Madhavan पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। अक्टूबर, 2021 में उन्होंने बेंगलुरु में हुई जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैम्पियनशिप में सात मेडल जीते थे

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
आर माधवन ने ट्वीट किया, आपके आशीर्वाद और भगवान की कृपा से @swim_sajan और @VedaantMadhavan ने कोपेनहेगन में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है

R Madhavan son Vedaant Madhavan : एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन स्विमिंग मीट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। खासे खुश नजर आ रहे पिता ने ट्विटर के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ यह खबर साझा की है।

R Madhavan ने डेनमार्क में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले साजन प्रकाश (Sajan Prakash) को भी बधाई दी है।

हमारे लिए है गर्व का पल : माधवन


उन्होंने ट्वीट किया, “आपके आशीर्वाद और भगवान की कृपा से @swim_sajan और @VedaantMadhavan ने कोपेनहेगन में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। SFI (स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) और ANSA (एक्वा नेशन स्पोर्ट्स एकेडमी) के कोच प्रदीप सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे लिए यह गर्व का पल है।”

Bank Opening Time: आज से बैंक खुलने का बदल गया समय, ग्राहकों को होगा फायदा, जानिए कैसे

दो बार के ओलम्पियन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में जीत हासिल की, वहीं वेदांत माधवन 1,500 मीटर बटरफ्लाई में अपना दबदबा कायम किया।

ट्विटर यूजर्स दे रहे बधाई

ट्विटर यूजर्स ने R Madhavan को उनके बेटे की जीत के लिए बधाई दी है। फिल्म निर्माता और लेखक मनीष मुंद्रा ने कहा, बहुत-बहुत बधाई।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “दोनों तैराकों को बधाई। आने वाले वर्षों में और पदक जीतो। कोच को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। और गौरवान्वित पिता को भी।”

जूनियर चैम्पियनशिप में जीते थे 7 पदक

Vedaant Madhavan पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। अक्टूबर, 2021 में उन्होंने बेंगलुरु में हुई जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैम्पियनशिप में सात मेडल जीते थे।

इसी साल मार्च में, वेदांत माधवन और एक अन्य तैराक तनीश जॉर्ज ने लातवियन ओपन स्विमिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीते थे।

प्राइवेट नौकरी में भी हर महीने मिल सकती है 22,000 रुपए की पेंशन, जानिए इसके लिए आप क्या करें

आर माधवन ने कहा, लड़कों तुम पर हमें गर्व है। तुमने अपने सामने अनुभवी और मजबूत तैराक होने के बावजूद जीत हासिल की।

माधवन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे के बारे में लिखते रहते हैं। माधवन ने 16 अगस्त को अपने बेटे के जन्म दिन पर “लगभग हर चीज में उनको पीछे छोड़ने, जिसमें वह अच्छे हैं” के लिए उसको बधाई दी थी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।