T20 World Cup India Squad 2024: इसी साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आज यानी मंगलवार (30 अप्रैल) को टीम इंडिया का ऐलान हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चयन समिति ने अहमदाबाद में मंगलवार को हुई बैठक के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इसमें यह फाइनल हो गया है कि आगामी ICC आयोजन के लिए टीम इंडिया की तरफ से वेस्टइंडीज और अमेरिका की यात्रा कौन करेगा।
