Get App

IPL Sponsorship: टाटा ग्रुप को रिकॉर्ड भाव में मिली स्पांसरशिप, BCCI ने किया ऐलान

IPO Sponsorship: आईपीएल की स्पांसरशिप अब और महंगी हो गई है और यह रिकॉर्ड बोली टाटा ग्रुप (Tata Group) ने लगाई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने आज इससे जुड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई के ऐलान के मुताबिक टाटा ग्रुप का टाइटल स्पांसरशिप 2500 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए यानी 2024 से 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 4:45 PM
IPL Sponsorship: टाटा ग्रुप को रिकॉर्ड भाव में मिली स्पांसरशिप, BCCI ने किया ऐलान
वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में आईपीएल की स्पांसरशिप टाटा ग्रुप के पास थी और अब पांच साल इसके पास और रहेगी।

IPL Sponsorship: आईपीएल की स्पांसरशिप अब और महंगी हो गई है और यह रिकॉर्ड बोली टाटा ग्रुप (Tata Group) ने लगाई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने आज इससे जुड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई के ऐलान के मुताबिक टाटा ग्रुप का टाइटल स्पांसरशिप 2500 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए यानी 2024 से 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्पांसरशिप अमाउंट है। इससे पहले भी वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में यह टाइटल स्पांसर टाटा ग्रुप के पास ही था। टाटा ग्रुप महिलाओं के प्रीमियम लीग यानी WPL की भी टाइटल स्पांसर है।

Tata Group के साथ साझेदारी IPL History का अहम पड़ाव

बीसीसीआई के हॉनरी सेक्रेटरी जय शाह ने आईपीएल के टाइटल स्पांसर्स के रूप में टाटा ग्रुप के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए खुशी जताई। जय शाह ने आगे कहा कि आईपीएल ने अपने कौशल, उत्साह और मनोरंजन के बेजोड़ मिश्रण से दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का कहना है कि 2024 से 2028 के आईपीएल के टाइटल स्पांसरशिप के लिए टाटा ग्रुप के साथ साझेदारी आईपीएल के सफर का अहम पड़ाव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें