Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने सपा सांसद से कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर मचा हल्ला

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 6:07 PM
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है

Rinku Singh, Priya Saroj : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है।  बता दें प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सांसद हैं। उन्होंने साल 2024 में पहली बार चुनाव लड़ा और जीता था। अब खबर सामने आ रही है कि रिंकू और प्रिया सरोज ने दो-तीन दिन पहले सगाई कर ली है और जल्द ही वो शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हांलाकि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तरफ से अभी तक शादी और सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सपा सांसद है प्रिया सरोज

बता दें कि प्रिया सरोज एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक है।  26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था।


धाकड़ खिलाड़ी हैं रिंकू  सिंह

रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। भारतीय टीम के युवा फिनिशर के तौर पर सामने आए रिंकू सिंह भी कमाल के रहे हैं। उन्होंने 2023 में अपना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया। जिसके बाद वो अब तक 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 22 पारियों में करीब 46 की औसत और 165.14 की स्ट्राइक रेट से अब तक 507 रन बनाए। जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।