Viacom 18 को 5 साल के लिए टीम इंडिया के घरेलू मैचों के TV और डिजिटल अधिकार मिले

Viacom 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 5 साल के लिए टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के घरेलू मैचों के TV और डिजिटल अधिकार हासिल कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मीडिया राइट्स रिलायंस ग्रुप वाले वायकॉम 18 ने अपने नाम कर लिए हैं

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर 2023 से मार्च 2028 तक के नए चक्र के लिए BCCI ने मीडिया राइट्स की नीलामी आयोजित की थी

वायकॉम-18 (Viacom 18) मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 5 साल के लिए टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के घरेलू मैचों के TV और डिजिटल अधिकार हासिल कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मीडिया राइट्स रिलायंस ग्रुप वाले वायकॉम 18 ने अपने नाम कर लिए हैं।

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी वायाकॉम 18 को पांच साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के टीवी और डिजिटल अधिकार मिले हैं। सितंबर 2023 से मार्च 2028 तक के नए चक्र के लिए BCCI ने मीडिया राइट्स की नीलामी आयोजित की थी।

क्रिकेट वेबसाइट Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन मीडिया अधिकारों को हासिल करने में वायकॉम 18 ने बाजी मारी। उसने इस रेस में चल रहे Disney+ Hotstar और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क को अपनी बोली से पछाड़ दिया।


BCCI सचिव जय शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "वायकॉम 18 ने अगले 5 सालों के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण दोनों के लिए मीडिया अधिकार जीते हैं।"

Viacom18 ने कुल 5,963 करोड़ में BCCI के सभी भारतीय मैचों के मीडिया अधिकार जीते हैं। यह डिजिटल अधिकारों के लिए 3,101 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा जो प्रति मैच 35.23 करोड़ रुपये है। टीवी के लिए यह प्रति मैच 2862 या 32.52 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

ये भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला अपनी अलग हुई पत्नी पायल को देंगे 1.5 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता, दिल्ली HC ने दिया आदेश

Viacom18 ने कुल 5,963 करोड़ में BCCI के सभी भारतीय मैचों के मीडिया अधिकार जीते हैं। यह डिजिटल अधिकारों के लिए 3,101 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा जो प्रति मैच 35.23 करोड़ रुपये है। टीवी के लिए यह प्रति मैच 2862 या 32.52 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।