वायकॉम-18 (Viacom 18) मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 5 साल के लिए टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के घरेलू मैचों के TV और डिजिटल अधिकार हासिल कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मीडिया राइट्स रिलायंस ग्रुप वाले वायकॉम 18 ने अपने नाम कर लिए हैं।
