फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) ने इंडियन सॉकर लीग (ISL) 2023-24 और 2024-25 सीजन के लिए वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Viacom18) को मीडिया राइट बेचे हैं। Viacom18 डिजिटल और लीनियर टीवी प्लेटफॉर्म भारत की टॉप फुटबॉल लीग ISL के लिए स्पेशल मीडिया राइट पार्टनर होगा। इंडियन सुपर लीग का 10वां सीजन 21 सितंबर को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ शुरू होगा।
जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम होगा ISL
फुटबॉल लीग की एक बड़ी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए इसे कई सारी भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा JioCinema पर भी इसे फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले कुछ समय में ISL की वजह से लोगों में फुटबॉल का क्रेज काफी बढ़ा है। अब वायाकॉम 18 अपनी मजबूत डिजिटल दर्शक क्षमता की वजह से ISL को और भी ज्यादा फायदा मिल सकेगा। जिससे कि इसका ऑडियंस बेस और ज्यादा बढ़ेगा।
फीफा वर्ल्ड कर को भी स्ट्रीम कर चुका है जियो सिनेमा
Viacom18 का डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema, जो ISL को मुफ्त में स्ट्रीम करेगा, फीफा विश्व कप कतर 2022 और TATA IPL जैसी संपत्तियों की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर चुका है। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि हम इंडियन सुपर लीग के लिए Viacom18 को अपना मीडिया राइट पार्टनर पाकर खुश हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा, "जैसा कि हम भारत में फुटबॉल के विकास के अपने 10वें साल में प्रवेश कर रहे हैं, एक ऐसे भागीदार के साथ जुड़ना बहुत अच्छा है एक विजन रखता है और ऑडियंस को बढ़ाने में यकीन रखता है।
आईएसएल के स्ट्रीमिंग राइट जीतना हमारे लिए फुटबॉल एक्शन की एक शानदार व्यवस्था बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आईएसएल ने हाल के वर्षों में भारतीय फुटबॉल को जिंदा किया है। हमारा मानना है कि भारतीय फुटबॉल में यह एक रोमांचक समय है। हमारा लक्ष्य हर एक भारतीय फुटबॉलर को एक अच्छा एक्सपीरियंस देना है। ISL सीजन 10 रात 8:00 बजे शुरू होगा, जिसमें डबल हेडर शाम 5:30 बजे शुरू होंगे।