Get App

इंस्टा पर अभी स्टोरी अपलोड भी नहीं कर पाया था कि...कोहली के जल्दी आउट होने पर इस फैंस का दिखा अलग ही दुख

Virat Kohli: विराट कोहली अभी दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी की विराट कोहली अरुण जेटली स्टेडियम में एक यादगार पारी खेलेंगे। लेकिन कोहली 15 गेंदों पर सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 4:00 PM
इंस्टा पर अभी स्टोरी अपलोड भी नहीं कर पाया था कि...कोहली के जल्दी आउट होने पर इस फैंस का दिखा अलग ही दुख
Virat Kohli Video: जब कोहली निराश होकर वापस पवेलियन जा रहे थे तो स्टेडियम में पूरा सन्नाटा छा गया था

Virat Kohli: विराट कोहली काफी समय बाद रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापस देखकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। खराब फॉर्म से जुझ रहे विराट कोहली से फैंस को ये उम्मीद थी कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में एक यादगार पारी खेलेंगे। लेकिन इस स्टार भारतीय बल्लेबाज की वापसी ऐसी नहीं हो पाई जैसा हर कोई उम्मीद लगा रहा था। विराट कोहली रेलवे के खिलाफ मैच के दूसरे दिन जब दिल्ली ने अपना दूसरा विकेट गिरने के बाद कोहली क्रीज पर आए।

कोहली को मैदान पर देखकर फैंस काफी एक्साईटेड हो गए। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। कोहली 15 गेंदों पर सिर्फ छह रन बनाने के बाद रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान की शानदार इनस्विंगर पर आउट हो गए। जब कोहली निराश होकर वापस पवेलियन जा रहे थे तो स्टेडियम में पूरा सन्नाटा छा गया था। कोहली के आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जब विराट कोहली मैदान पर पहुंचे तो स्टेडियम में मौजूद तीन प्रशंसकों ने आपस में एक अजीबोगरीब 'लाइव चैलेंज' लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और वह यह देखना चाहते थे कि क्या कोहली उनकी स्टोरी अपलोड होने तक आउट नहीं होते है। कोहली हिमांशु सांगवान पर आउट हो गए। कोहली के आउट होते ही उन फैंस ने तुरंत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्टेटस चेक किया और देखा कि उनकी स्टोरी अपलोड होने से पहले ही विराट आउट हो गए। 2Sloggers नाम के पेज पर शेयर किए गए वीडियो में उनमें से एक ने कहा, "हां, सचमुच, वह (कोहली) मेरी स्टोरी पोस्ट होने से पहले ही आउट हो गए थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें