Viswanathan Anand ने वर्ल्ड चैंपियन Magnus Carlsen को फिर दी मात, नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में प्वाइंट टेबिल में टॉप पर पहुंचे

52 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने अपना जादू दिखाया, जब उन्होंने 50 चालों में गेम जीतकर मैग्नस कार्लसन को हैरान कर दिया। इस नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में क्लासिकल गेम में ड्रॉ की स्थिति में खिलाड़ी सडेन डेथ में हिस्सा लेते हैं

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस तरह 10 अंकों के साथ विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) प्वाइंट्स टेबिल में टॉप पर हैं

Viswanathan Anand defeats Magnus Carlsen : विश्वनाथन आनंद ने सोमवार को जीत की राह पर लौटते हुए दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात दे दी। आनंद नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के क्लासिकल सेक्शन के पांचवें राउंड में कार्लसन को हराने के साथ ही शीर्ष पायदान पर भी पहुंच गए।

क्लासिकल सेक्शन से पहले ब्लिट्स एवेंट में नॉर्वे के सुपरस्टार खिलाड़ी को शिकस्त देने के बाद, भारतीय ग्रैंडमास्टर (Indian Grandmaster) ने 40 चालों में मैच को समाप्त करते हुए अपनी दावेदारी को कायम रखा है।

सडेन डेथ में दी शिकस्त


अर्मागेड्डोन (Armageddon) में, 52 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने अपना जादू दिखाया, जब उन्होंने 50 चालों में गेम जीतकर मैग्नस कार्लसन को हैरान कर दिया। इस नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में क्लासिकल गेम में ड्रॉ की स्थिति में खिलाड़ी Armageddon (सडेन डेथ) में हिस्सा लेते हैं।

Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों को दी गुड न्यूज, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की लिमिट में किया इजाफा

10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे आनंद

इस तरह 10 अंकों के साथ विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) प्वाइंट्स टेबिल में टॉप पर हैं। अभी टूर्नामेंट के चार राउंड बाकी हैं, जिनमें दुनिया में शतरंज के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।

आनंद ने तीन लगातार जीत के साथ क्लासिकल सेक्शन में शुरुआत की थी। उन्होंने चौथे राउंड में अमेरिका के वेस्ले से हारने से पहले Maxime Vachier-Lagrave (फ्रांस), Veselin Topalov (बुल्गारिया) and Hao Wang (चीन) को मात दी थी।

EPFO इक्विटी स्कीम्स में लगाएगा बड़ा दांव, 25% कर सकता है निवेश की लिमिट, क्या ‘कम रिटर्न’ की होगी भरपाई?

कार्लसन दूसरे नंबर पर

कार्लसन अपने प्रतिद्वंद्वी से हारने के बावजूद अभी भी 9.5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा, हाल के दौर में यह दूसरा मौका है जब एक भारतीय ने वर्ल्ड चैंपियन को मात दी है।पिछले महीने को 20 मई को चेसेबिल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में 16 वर्षीय खिलाड़ी रमेशबाबू प्रागननांधा ने कार्लसन को मात दी थी। यह तीन महीनों के भीतर दूसरा मौका था कि चेन्नई के किशोर खिलाड़ी ने 31 वर्षीय नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी को धूल चटाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।