Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट निकालने पर एक खुशखबरी दी है। रेलवे ने एक यूजर ID से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा बढ़ाकर 12 टिकट करने का फैसला किया है। यह कदम उनके लिए उठाया गया है जो आधार कार्ड से लिंक नहीं है। वहीं, एक यूजर आईडी जिसका अकाउंट आधार से लिंक्ड है, उसको एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर अब 24 टिकट कर दिया है।
अभी कितने निकाल सकते हैं टिकट
बता दें कि मौजूदा समय में IRCTC वेबसाइट/ऐप के जरिए एक यूजर ID से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट ऑनलाइन बुक करने की सुविधा मिलती है। वहीं, जिनकी यूजर ID आधार से लिंक है। वो एक महीने में अधिकतम 12 टिकट IRCTC वेबसाइट/ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। इसमें से एक यात्री के टिकट को आधार से वेरिफाई किया जा सकता है।
जानिए IRCTC से आधार कार्ड कैसे करें लिंक
सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद प्रोफाइट टैब पर जाएं और Aadhaar KYC पर क्लिक करना होगा। अब होम पेज पर माई अकाउंट सेक्शन में जाएं और लिंक फॉर योर आधार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है सेंड OTP पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करना होगा। वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें। सब्मिट ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद आधार नंबर को वेरिफाई करना होगा।