WFI Suspended: केंद्र सरकार का भारतीय कुश्ती संघ पर बड़ा एक्शन, मान्यता रद्द, संजय सिंह नहीं होंगे अध्यक्ष

WFI Suspended: भारतीय कुश्ती संघ के जब से चुनाव हुए हैं। तभी से ही इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। इस बीच सरकार ने कुश्ती संघ की मान्यता रद्द कर दी है। बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार की ओर से यह बड़ा एक्शन है

अपडेटेड Dec 24, 2023 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
WFI Suspended: केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है।

WFI Suspended: नए पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने WFI की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम सस्पेंड कर दी गई है। खेल मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के संन्यास लेने और बजरंग पुनिया का पद्मश्री वापस सम्मान वापस लेने के बाद उठाया है। हाल ही में WFI के चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है।

एक नोटिफिकेशन में खेल मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की घोषणा जल्दबाजी में की गई। इसमें पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सरकार का कहना है कि कुश्ती संघ का ये चुनाव वैलिड नहीं है। नियमों के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं हुआ है।

संजय सिंह के फैसले पर लगी रोक


भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद 21 दिसंबर को संजय सिंह ने अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल प्रतियोगिता का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही बताया गया था कि ये कम्पटीशन गोंडा के नंदिनी नगर में होगा। केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि यह ऐलान जल्दबाजी में किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पर्याप्त नोटिस नहीं दिया गया। भारतीय कुश्ती संघ के संविधान के नियमों का पालन नहीं किया गया है। बता दें कि साक्षी मलिक समेत कई महिला पहलवानों ने इस पर सवाल खड़े किए थे। खेल मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि कुश्ती संघ में अब अगले आदेशों कोई भी फैसला नहीं ले सकेगा।

WFI Elections: पहलवानों के विरोध के बाद भी, बृजभूषण सिंह के वफादार बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष

जानिए कौन हैं संजय सिंह

संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं। उन्हें बृजभूषण का करीबी माना जाता है। दोनों करीबी दोस्‍त हैं और साल 2008 से कुश्ती से जुड़े रहे हैं। 2009 में बृजभूषण जब यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे, तब संजय वहां उपाध्यक्ष थे। संजय सिंह की शिक्षा काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय में हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।