D. Gukesh: भारत के शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचने के साथ देश का नाम भी रौशन कर दिया। भारतीय खिलाड़ी डी गुकेश ने गुरुवार को चीन के डिफेंडिंग चैम्पियन डिंग लिरेन को मात देखरकर वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने सिंगापुर में हुए विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2024 के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ गुकेश ने विश्वनाथन आनंद की बराबरी की है और अब वे 18 साल की उम्र में सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन भी बन गए हैं।