Women Boxing Championship: स्वीटी बूरा ने 81 Kg कैटेगरी में जीता स्वर्ण पदक, भारत को मिला दूसरा गोल्ड

Women Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा (Saweety Boora) 81 Kg कैटेगरी में चीन (China) की वांग लिना को 4-3 से हराकर लाइट हेवीवेट विश्व चैम्पियन बन गई हैं। बूरा ने फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है

अपडेटेड Mar 25, 2023 पर 9:41 PM
Women Boxing Championship: स्वीटी बूरा ने 81 Kg कैटेगरी में जीता स्वर्ण पदक

भारत को वूमेन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (Women Boxing Championship) में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया है। भारतीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा (Saweety Boora) 81 Kg कैटेगरी में चीन (China) की वांग लिना को 4-3 से हराकर लाइट हेवीवेट विश्व चैम्पियन बन गई हैं। बूरा ने फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद स्वीटी बूरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। आप देख सकते हैं कि कितने खेल आयोजन हो रहे हैं। हमारी प्राइज मनी भी बढ़ी है। किसी दूसरे फेडरेशन ने बच्चों और मुक्केबाजों के लिए इतना काम नहीं किया है।"

इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास ने 48 Kg कैटेगरी में शनिवार को यहां महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग पर शानदार जीत से खिताब अपने नाम किया।


भारतीय मुक्केबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर मिनिमम वेट कैटेगरी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्टेडियम में बीजिंग ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और नीतू के आदर्श विजेंदर सिंह भी मौजूद थे।

नीतू ने आक्रामक शुरूआत की, पहले राउंड में भिवानी की मुक्केबाज 5-0 से आगे थी। दूसरे राउंड में उन्होंने दनादन सीधे मुक्के जड़े। अल्तानसेतसेग ने जब जवाबी हमला किया तो इस भारतीय मुक्केबाज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से अच्छा बचाव किया।

दोनों मुक्केबाज करीब होकर खेल रही थी और एक दूसरे को जकड़ रही थी जिसमें दूसरे राउंड के अंत में नीतू पर ‘पेनल्टी’ से अंक कांट लिये गये।

बॉक्सर नीतू गंघास बनीं वर्ल्ड चैंपियन, वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

दूसरे राउंड में मंगोलियाई मुक्केबाज की मजबूत वापसी के बावजूद नीते इसे 3-2 से अपने हक में करने में सफल रही।

फिर अंतिम तीन मिनट में नीतू ने दूर से शुरूआत की और अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए फिर करीब से खेलने लगीं जिसमें अल्तानसेतसेग का भी प्रतिद्वंद्वी को जकड़ने के लिये एक अंक काट लिया गया। अंत में भारतीय मुक्केबाज विजेता रहीं ।

पहले तीन मुकाबले आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीतने वाली नीतू ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबे भरा प्रदर्शन किया।

इस जीत से 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू विश्व चैम्पियन खिताब हासिल करने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बनी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।