Cricket World Cup Prize Money: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने घोषणा की है कि वर्ल्ड कप में अब पुरुषों और महिलाओं को समान पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस ऐतिहासिक कदम की शुरुआत अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से होगी। ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की पुरस्कार राशि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के बराबर रखी है। इस बार के वर्ल्ड कप में ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा।
