ODI World Cup 2023 के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिा है। BCCI ने डेढ़ बजे एक मीटिंग के बाद 15 सदस्यीय टीम की जानकारी शेयर की। भारत के इस स्क्वाड में एशिया कप के ही सारे खिलाड़ी लिए गए हैं। एशिया कप की टीम से सिर्फ दो खिलाड़ियों- प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा को टीम से बाहर किया गया है। बाकि सारी की सारी टीम रिपीट कर दी गई है। भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। ICC World Cup में शआमिल होने के लिए सभी देशों को 5 सितंबर से पहले अपनी टीम अनाउंस करनी थी। ऐसे में भारत ने आखिरी दिन अपनी टीम का ऐलान किया।
