Fraud Alert: दिल्ली NCR से इंश्योरेंस का आया फेक कॉल, मुंबई के आदमी को लगी 2 करोड़ की चपत

Fraud Alert: पुलिस के हाथ दिल्ली एनसीआर से तीन ऐसे अपराधी लगे जो नवी मुंबई में एक आदमी से करोड़ों लूट चुके थे। फोन कॉल्स के जरिए खुद को इंश्योरेंस अजेंट बताकर ये लगातार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाते रहे। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में आदमी ने लगभग दो करोड़ का नुकसान करवा लिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी और तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है-

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 1:51 PM
कभी भी किसी अनजान कॉलर को अपनी बैंक, एटीएम कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स ना दें

नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को 2.24 करोड़ रुपए की ठगी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर एक आदमी को इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर उससे ये पैसे लूटे थे। आरोपियों ने आदमी को अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था। पुलिस ने बीते हफ्ते दो अपराधियों को दिल्ली और एक को हरियाणा से गिरफ्तार किया। तीनों ने मिलकर अगस्त 2020 से लेकर जुलाई 2023  के बीच सारी घटना को अंजाम दिया था। सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम  साइबर पुलिस स्टेशन ने सारी घटना का पर्दाफाश किया।

फेक कॉल्स के जरिए बनाया बेवकूफ

कथित तौर पर तीनों अपराधियों ने खुद को इंटिग्रेटेड ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम का एक एंप्लॉयी बताया। आदमी को तीनों ने मिलकर एक ऐसी पॉलिसी का ऑफर दिया जिसे सही समय पर क्लोज करने पर उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता। अपराधियों ने हमेशा पीड़ित से अलग-अलग खातों में कोई ना कोई बहाना बनाकर पैसा ट्रांसफर करवाया। जब आदमी को पैसा वापिस ना मिला तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी।

Mazagon Dock Share Price: जल्द दिख सकता है ये Target, जान लें स्टॉपलॉस

अपने खातों में करवाए करोड़ों ट्रांसफर

पुलिस ने शिनाख्त के दौरान पता किया कि 1.8 करोड़ रुपए प्रशांत चमोली नाम के एक आदमी के खाते में भेजे गए हैं। जो गुरुग्राम हरियाणा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस को तुरंत हरियाणा भेजा गया जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। चमोली के पास से पांच मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड और एक पासपोर्ट भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस के हाथ परवेज मोहमम्द 41 वर्षीय कपड़ा व्यापारी और 32 साल के रणजीत व्यास तिवारी भी लगे। ये दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। डिजिटल होना जितना समय की जरूरत है उतना ही खतरों से भरा भी। ऐसे में कुछ लोग इसके गलत इस्तेमाल से आपका भारी नुकसान करवा सकते हैं। कभी भी किसी अनजान कॉलर को अपनी बैंक, एटीएम कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स ना दें। ना किसी के भेजे गए किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।