World's Most Admired Men: दुनिया के टॉप-3 सबसे प्रशंसित खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंदुलकर, देखें पूरी लिस्ट

YouGov के एक सर्वेक्षण के अनुसार, मास्टर ब्लास्टर को दुनिया के 12 'मोस्ट-एडमायर्ड मैन' (12 Most-Admired Man) के रूप में चुना गया है

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया के टॉप-3 सबसे प्रशंसित खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंदुलकर (FILE)

2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित खिलाड़ियों की लिस्ट में, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) और लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के साथ टॉप-3 पर हैं। तेंदुलकर रोनाल्डो और मेसी के बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इंटरनेट बेस्ड मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov के एक सर्वेक्षण के अनुसार, मास्टर ब्लास्टर को दुनिया के 12 'मोस्ट-एडमायर्ड मैन' (12 Most-Admired Man) के रूप में चुना गया है।

सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट कोहली से आगे हैं। इतना ही नहीं तेंदुलकर भारत रत्न बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के साथ-साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ऊपर हैं।

तेंदुलकर एक दशक से ज्यादा समय से UNICEF से जुड़े हुए हैं और उन्हें 2013 में दक्षिण एशियाई राजदूत नियुक्त किया गया था। इन वर्षों में, तेंदुलकर ने भारत के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्र में कई पहलों का समर्थन किया है।


World's most-admired men

YouGov 'वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड मैन लिस्ट' के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस साल अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मिशेल ओबामा ने लगातार तीसरे साल दुनिया की सबसे प्रशंसित महिला का पद हासिल किया।

Bhutan: गर्व के पल! भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने का किया ऐलान

अभिनेत्री और मानवतावादी एंजेलिना जोली दुनिया की दूसरी सबसे प्रशंसित महिला बनी हुई हैं, तीसरे स्थान पर ब्रिटिश सम्राट क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से आगे हैं।

बिल गेट्स 'मोस्ट एडमायर्ड मैन लिस्ट' में दूसरे स्थान पर जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे स्थान पर रहे। YouGov द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 8वें 'मोस्ट एडमायर्ड मैन' के रूप में चुना गया।

World's most-admired women

YouGov सर्वेक्षण के अनुसार, पाकिस्तानी मानवाधिकार प्रचारक मलाला यूसुफजई और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल रैंक में सबसे आगे बढ़कर क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस साल की स्टडी ने लिस्ट को संकलित करने के लिए 38 देशों और क्षेत्रों में 42,000 से ज्यादा लोगों का सर्वे किया।

World's Most Admired Men 2021

  1. 1. बराक ओबामा
  2. 2. बिल गेट्स
  3. 3. शी जिनपिंग
  4. 4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  5. 5. जैकी चान
  6. 6. एलोन मस्क
  7. 7. लियोनेल मेस्सी
  8. 8. नरेंद्र मोदी
  9. 9. व्लादिमीर पुतिन
  10. 10. जैक मा
  11. 11. वॉरेन बफेट
  12. 12. सचिन तेंदुलकर
  13. 13. डोनाल्ड ट्रंप
  14. 14. शाहरुख खान
  15. 15. अमिताभ बच्चन
  16. 16. पोप फ्रांसिस
  17. 17. इमरान खान
  18. 18. विराट कोहली
  19. 19. एंडी लाउ
  20. 20. जो बिडेन

World's Most Admired Women 2021

  1. 1. मिशेल ओबामा
  2. 2. एंजेलीना जोली
  3. 3. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
  4. 4. ओपरा विनफ्रे
  5. 5. स्कारलेट जोहानसन
  6. 6. एम्मा वाटसन
  7. 7. टेलर स्विफ्ट
  8. 8. एंजेला मर्केल
  9. 9. मलाला यूसुफजई
  10. 10. प्रियंका चोपड़ा
  11. 11. कमला हैरिस
  12. 12. हिलेरी क्लिंटन
  13. 13. ऐश्वर्या राय बच्चन
  14. 14. सुधा मूर्ति
  15. 15. ग्रेटा थुनबर्ग
  16. 16. मेलानिया ट्रंप
  17. 17. लिसा
  18. 18. लियू यिफेईक
  19. 19. यांग मि
  20. 20. जैसिंडा अर्डर्न

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 17, 2021 2:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।