Get App

Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ दंगा करने की FIR दर्ज, कई घंटों बाद विनेश और साक्षी को पुलिस ने किया रिहा

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों ने मीडिया को बताया कि उन्हें रिहा कर दिया गया है, जबकि कुछ पहलवान अब भी पुलिस हिरासत में हैं। पहलवानों को रिहा किए जाने की खबरों के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 28, 2023 पर 10:30 PM
Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ दंगा करने की FIR दर्ज, कई घंटों बाद विनेश और साक्षी को पुलिस ने किया रिहा
Wrestlers Protest: हिरासत के कई घंटों बाद, पहलवान विनेश और साक्षी को पुलिस ने किया रिहा (FILE PHOTO)

Wrestlers Protest: कई घंटों की हिरासत के बाद, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार देर शाम विनेश फोगट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक (Sakhshi Malik) समेत हिरासत में लिए गए कुछ पहलवानों (Wrestlers) को रिहा कर दिया। न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि महिला पहलवानों ने मीडिया को बताया कि उन्हें रिहा कर दिया गया है, जबकि कुछ पहलवान अब भी पुलिस हिरासत में हैं। पहलवानों को रिहा किए जाने की खबरों के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को उनके समर्थकों के साथ रविवार को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उन्होंने नए संसद भवन तक मार्च करने की कोशिश की थी। इन पहलवानों की नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन उसके बाहर महिला पंचायत करने की योजना थी।

प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाग, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर उनके विरोध स्थल को साफ कर दिया और कहा कि उन्हें धरना जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुई घटना के संबंध में प्रदर्शन आयोजकों समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR IPC की धाराओं 147, 149, 186, 188, 332, 353, PDPP अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें