Get App

Wrestlers Protest: 'मेडल जीतने वाले पेड़ पर नहीं उगते' सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को पहलवानों का करारा जवाब

हाथापाई के बाद साक्षी मलिक के कैमरे पर रोने के वीडियो पर राजनेताओं की कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं, जबकि दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के उन आरोपों का खंडन किया कि 'पुलिस वालों ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की।' दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाथापाई इसलिए हुई, क्योंकि कुछ प्रदर्शनकारी और उनके समर्थक विरोध स्थल पर लकड़ी के फोल्डिंग ला रहे थे, जिसकी अनुमति नहीं थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 8:51 PM
Wrestlers Protest: 'मेडल जीतने वाले पेड़ पर नहीं उगते' सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को पहलवानों का करारा जवाब
पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया जंतर-मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए (PHOTO-PTI)

Wrestlers Protest: साक्षी मलिक (Sakshi Malik), बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने गुरुवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। पहलवानों ने अपने प्रैक्टिस, परफॉर्मेंस और जीत के वीडियो पोस्ट किए हैं। साक्षी और पुनिया ने फोगाट बहनों पर बनीं बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' का डायलॉग लिखा, "हमारा खून और पसीना देश की मिट्टी में है। ट्विटर पर नफरत फैलाने वालों के लिए हमारा संदेश है कि मेडल जीतने वाले पेड़ पर नहीं उगते।"

ये सभी पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस और AAP समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात भी की।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को कहा कि बदनाम राजनेताओं के विरोध में शामिल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने विश्वसनीयता खो दी। बुधवार देर रात धरना स्थल पर पहलवानों, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें