Get App

Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान ने वापस लिए बृज भूषण सिंह पर लगाए आरोप? पिता ने दिया ये जवाब

Wrestlers Protest: सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 17 साल की पीड़िता ने IPC की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने एक नया बयान दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बयान का मतलब यह हो सकता है कि अब ये अदालत पर निर्भर करेगा कि आरोपों का पालन किया जा सकता है या नहीं और एक जांच ये तय करेगी कि 164 के तहत किस बयान को प्राथमिकता दी जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 7:57 PM
Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान ने वापस लिए बृज भूषण सिंह पर लगाए आरोप? पिता ने दिया ये जवाब
Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान ने वापस लिए बृज भूषण सिंह पर लगाए आरोप? (FILE PHOTO)

Wrestlers Protest: सात महिला पहलवानों में से एकमात्र नाबालिग ने कथित तौर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न की अपनी शिकायत वापस ले ली है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में उसके पिता के हवाले से कहा गया है कि यह खबर "झूठी" है। Indian Express की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 17 साल की पीड़िता ने IPC की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने एक नया बयान दर्ज किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बयान का मतलब यह हो सकता है कि अब ये अदालत पर निर्भर करेगा कि आरोपों का पालन किया जा सकता है या नहीं और एक जांच ये तय करेगी कि 164 के तहत किस बयान को प्राथमिकता दी जाएगी।

नाबालिग के पिता ने अंग्रेजी अखबार के एक सवालों का जवाब नहीं दिया, जबकि उन्होंने द प्रिंट से बात की और कहा, “खबर पूरी तरह से झूठी है। मैंने शिकायत वापस नहीं ली है। मैंने इससे लड़ने का फैसला लिया है और मैं लड़ूंगा।"

हालांकि, पिता ने कहा कि न्याय का रास्ता बेहद मुश्किल साबित हो रहा है और जब उनके बेटी ने सवाल उठाए हैं, तो ऐसे दिन आते ही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें