Get App

Wrestlers Protest: नाराज पहलवानों को नहीं मना पाया खेल मंत्रालय, विनेश फोगाट ने मांगा WFI अध्यक्ष का इस्तीफा, कहा- पुलिस के पास जाएंगे

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने इस बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि वे ये भी चाहते हैं कि महासंघ को भंग कर दिया जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 5:58 PM
Wrestlers Protest: नाराज पहलवानों को नहीं मना पाया खेल मंत्रालय, विनेश फोगाट ने मांगा WFI अध्यक्ष का इस्तीफा, कहा- पुलिस के पास जाएंगे
Wrestlers Protest: नाराज पहलवानों ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिली है (Photo: Twitter@shashiskashyap)

Wrestlers Protest: स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और दूसरे पहलवानों ने अपनी नाराजगी और शिकायत को लेकर गुरुवार को खेल सचिव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पहलवानों ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिली है और अगर जरूरत पड़ी तो वे पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने इस बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि वे ये भी चाहते हैं कि महासंघ को भंग कर दिया जाए।

ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने रिपोर्टरों से कहा, "आज की बैठक में हमें सरकार से सिर्फ अश्वासन मिला है। किसी तरह की ठोस कार्रवाई का वादा नहीं किया गया।"

साक्षी ने कहा, “हम सिर्फ एक निश्चित समय का आश्वासन चाहते हैं। हम उस समय का इंतजार करेंगे... हम यहां से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक कि पूरे WFI को भंग नहीं कर दिया जाता।" उन्होंने आगे ये भी कहा कि शोषण कोई कैमरे के सामने नहीं होता है, वो बंद कमरों में होता है। ये सभी पहलवान फिलहाल जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें