'10 बार गलत तरीके से छुआ, विरोध करने पर दी धमकी', बृजभूषण सिंह के खिलाफ 2 FIR में पहलवानों लगाए ये गंभीर आरोप

Wrestlers Protest: पहली FIR में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें WFI सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। दूसरी FIR एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है और इसमें POCSO अधिनियम की धारा 10 भी लगाई गई है, जिसमें पांच से सात साल की कैद होती है। इन FIR में जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है, वे कथित तौर पर 2012 से 2022 के बीच भारत और विदेशों में हुईं

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 4:15 PM
बृज भूषण के खिलाफ 2 FIR में पहलवानों लगाए ये गंभीर आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और BJP सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Sing) के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में दायर दो FIR में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें दो बार पेशेवर मदद के बदले यौन संबंध बनाने की मांग, यौन उत्पीड़न की कम से कम 15 घटनाएं, जिनमें करीब 10 बार गलत तरीके से छूने, छेड़छाड़ जैसे छाथी पर हाथ फेरना, नाभि को छूना और पीछा करने समेत डराने-धमकाने के कई मामले शामिल हैं।

Indian Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों FIR में IPC की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है, जिसमें एक से तीन साल तक जेल की सजा हो सकती है।

पहली FIR में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें WFI सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। दूसरी FIR एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है और इसमें POCSO अधिनियम की धारा 10 भी लगाई गई है, जिसमें पांच से सात साल की कैद होती है। इन FIR में जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है, वे कथित तौर पर 2012 से 2022 के बीच भारत और विदेशों में हुईं।


पिता की तरफ से दायर नाबालिग की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी "पूरी तरह से परेशान थी और अब शांति से नहीं रह सकती ... आरोपी (सिंह) ने यौन उत्पीड़न से उसे लगातार परेशान किया।"

किस पहलवान ने लगाए क्या आरोप?

नाबालिग के आरोप

  • "तस्वीर लेने का नाटक करते हुए, उसे कसकर पकड़कर आरोपी (सिंह) ने उसे अपनी ओर खींचा, उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर ... उसके स्तनों पर हाथ फेरा।"
  • "उसने साफतौर से आरोपी (सिंह) से कहा कि वह पहले ही उसे बता चुकी है कि उसे किसी भी तरह के शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे उसका पीछा करना बंद कर देना चाहिए ..."

छह वयस्क पहलवानों से जुड़ी FIR में सिंह के गलत व्यवहार को लेकर गई तरह के आरोप लगाए गए हैं।

पहलवान 1

  • "एक दिन जब मैं होटल के रेस्टोरेंट में डिनर के लिए बाहर थी, तो आरोपी (सिंह) ने मुझे अलग से अपनी खाने की टेबल पर बुलाया ... मेरी सहमति के बिना उसने मेरे स्तन पर हाथ रखा और अपना हाथ फेरते हुए मेरे पेट पर ले आया। अभियुक्त (सिंह) वहां नहीं रुका और फिर से अपना हाथ ऊपर की ओर मेरे स्तन पर ले गया। उसने मेरी छाती पर हाथ फेरा और फिर अपना हाथ मेरे पेट पर सरका दिया और 3 से 4 बार ऐसे ही किया।"
  • सिंह के WFI ऑफिस में, “उसने मेरी सहमति के बिना मुझे मेरी हथेली, घुटने, जांघों और कंधों पर अनुचित तरीके से छूना शुरू कर दिया। मैं उस समय कांपने लगी। उसने आगे कहा: "जब हम बैठे थे, तो वह मेरे पैरों को अपने पैरों से छू रहा था ... मेरे घुटनों को छुआ ... उसने अपना हाथ मेरे स्तन पर रखा और मेरी सांस चेक करने के बहाने मेरे हाथ फेरते हुए पेट तक ले गया... उसका एकमात्र इरादा गलत तरीके से छूते हुए मेरी शील भंग करने का था।

पहलवान 2

  • “जब मैं मैट पर लेटा हुआ थी, आरोपी (सिंह) मेरे पास आया और मेरे झटके से मेरी तरफ झुका और मेरे कोच की अनुपस्थिति में, मेरी अनुमति के बिना, मेरी टी-शर्ट खींची, मेरी सांस की चेक करने के बहाने अपना हाथ मेरे स्तन पर रखा और नीचे पेट तक ले गया।”
  • "जब में WFI की ऑफिस में थी ... मुझे आरोपी (सिंह) के कमरे में बुलाया गया ... मेरा भाई, जो मेरे साथ था, उसे बाहर रहने के लिए कहा गया ... आरोपी (सिंह) ने बाकी लोगों के बाहर जाने पर कमरे का दरवाजा बद कर दिया... मुझे अपनी ओर खींच लिया और मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की।"

पहलवान 3

  • “उसने फोन पर मेरे माता-पिता से मेरी बात कराई, क्योंकि उस समय मेरे पास अपना मोबाइल फोन नहीं था … आरोपी (सिंह) ने मुझे अपने बिस्तर पर बुलाया, जहां वह बैठा था और फिर अचानक, उसने मुझे जबरदस्ती गले लगा लिया, वो भी मेरी अनुमति के बिना।"
  • "अपने यौन इरादों को पूरा करने के लिए, उसने मेरी मदद करने के लिए यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था।"

पहलवान 4

  • "मुझे आरोपी (सिंह) ने बुलाया, जिसने मेरी सांस चेक करने के बहाने मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे पेट के नीचे सरका दिया और मेरी नाभि पर हाथ रख दिया।"
  • "आरोपी (सिंह) हमेशा गलत तरीके से छूने के मौके की तलाश में रहता था ...इसलिए लड़कियां अकेले नाश्ता, लंच या डिनर तक करने नहीं जात थीं और इनमें मैं भी शामिल थी।"

पहलवान 5

  • "जब मैं टीम फोटो के लिए आखिरी लाइन में खड़ी थी.... आरोपी (सिंह) आया और मेरे साथ खड़ा हो गया। मुझे अचानक अपने नितंब पर किसी का हाथ महसूस हुआ। मैं अभियुक्त (सिंह) की हरकतों से दंग रह गई, जबकि वे बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक थीं और मेरी सहमति के बिना ऐसा किया गया… जब मैंने दूर जाने की कोशिश की, तो मुझे जबरन मेरे कंधे से पकड़ लिया गया।

पहलवान 6

  • "मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के बहाने उसने कंधे से पकड़ कर खींच लिया... अपने आप को बचाने के लिए, मैंने आरोपी (सिंह) से दूर जाने की कोशिश की... क्योंकि मैं आरोपी के जबरदस्ती के व्यवहार से सहज नहीं था, मैंने, (उसके) चंगुल से बचने के लिए, बार-बार उसकी कोशिशों का विरोध किया और उसे दूर धकेलने की कोशिश की जिस पर उसने (धमकी दी): ज्यादा स्मार्ट बन रही है क्या…आगे कोई कम्पटीशन नहीं खेलने क्या तूने?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।